Mawa gujiya recipe in hindi | मावा गुजिया रेसिपी होली special 2023

दोस्तों इस रेसिपी आर्टिकल में हम आपको 3 तरीके की गुजिया जैसे होली स्पेशल Mawa gujiya recipe in hindi, Chasni wali gujiya banane ka tarika, बिना मावा की गुजिया (सूजी गुजिया रेसिपी) आदि के बारे में बतायेंगे, तो आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें और अपने खास लोगों को अपने हाथ से बनी स्पेशल गुजिया बनाकर खिलाएं

होली के तोहरो पर कई तरह के पकवान बनते है पर उनमे से गुजिया सबसे special मिठाई होती है जो हमारे भारत देश में खास कर होली में बनाई जाती है और खूब पसंद से आनंद के साथ खाया जाता है ऐसे ही गुजिया की कुछ रेसिंपी आज हम आपके साथ शेयर करेगे।

Contents

(खोया) मावा गुजिया रेसिपी इन हिंदी | Mawa gujiya kaise banate hain |special Mawa gujiya recipe in hindi #1

गुजिया कई मीठे व्यंजनों में से एक है बड़ो के साथ-साथ यह बच्चो वो भी पसंद आती है ज्यादातर खोये की गुजिया बनाते है खोय की गुजिया चाशनी वाली हो या बिना चाशनी वाली खाने में तो दोनों ही बहुत स्वादिष्ट लगती है तो आज हम आपको इनमे से एक mawa wali gujiya banane ka tarika के बारे में बतायेगे।

Mawa-gujiya-banane-ki-vidhi

खोया गुजिया बनाने की सामग्री

खोया                       =           1 किलो 

पीसी चीनी                =            500 ग्राम 

मैदा                        =              ½ किलो 

घी                         =             ½ कप 

किशमिश                =             20-25

चिरौंजी                  =              2 बड़ा चम्मच 

रिफाइंड ऑयल        =             छानने के लिए 

 गुनगुना पानी           =             1 कप 

पिस्ता                    =             1 बड़ा चम्मच 

मैदा तैयार करने की विधि-

सबसे पहले एक बाउल में मैदे और घी को डालकर अच्छे से मैश करते हुए मोयन देंगे अब इसे गुनगुने पानी से हल्का मुलायम गूंथ लेंगे।

मिक्सचर तैयार करने की विधि

         इसके बाद एक कड़ाही लेंगे और इसमें खोये को मध्य आंच पर ब्राउन होने तक भूनेंगे फिर इसमें इलायची पाउडर, किशमिश, चिरोजी, पिस्ता और चीनी पाउडर को इसमें डालकर मिलाएंगे इस मिश्रण को 20 बराबर भाग में बांट लेंगे।

मावा गुजिया बनाने की विधि | Mawa gujiya banane ki vidhi

       इसके बाद गूंथे हुए मैदे से 20 लोई बनाएंगे और सबकी की पुड़िया बेल लेगे अब इसमें मिक्सर को डाल कर सांचे की मदद से गुजिया की शेप देंगे और अब एक कढ़ाही में तेल डालकर गर्म करेंगे तेल गर्म होने के बाद उसमे तैयार गुजिया को मध्यम आंच पर हल्का ब्राउन होने तक दोनों साइड से फ्राई कर लेंगे अब इसे एक प्लेट में निकल कर सर्व करेंगे।

Holi special Mawa gujiya recipe

चाशनी गुजिया रेसिपी इन हिंदी | Chasni wali gujiya recipe in hindi #2

चाशनी गुजिया मावा और ड्राई फ्रूट्स के साथ बनाया जाता है इसका मिक्सर तैयार किया जाता है और गुजिया को डीप फ्राई करते है फिर उसे चाशनी में डुबोते है स्वाद में यह गुजिया बहुत ही रसिली और लाजवाब लगती है तो चलिए जानते है इसकी रेसिंपी के बारे में।

चाशनी गुजिया बनाने की सामग्री | Chashni wali gujiya banane ka saman

चाशनी गुजिया बनाने के लिए सबसे पहले हम मैदा तैयार करने की विधि के बारे में जानेगे फिर चाशनी बनाने की विधि के बारे में और अंत में मिक्सर तैयार करने की विधि के बारे में।

मैदा तैयार करने की समग्री-

मैदा                     =              ½ किलो

दूध                      =              1 कप

घी                       =              ½  कप

मैदा तैयार करने की विधि-

सबसे पहले एक बाउल में मैदा लेंगे और इसमें घी डालकर अच्छे से मिक्स करेंगे और मोयन देंगे फिर थोड़ा-थोड़ा दूध डालकर मैदे को गुंदेंगे और मैदे का कड़ा आटा गूंद कर तैयार करेंगे अब इसे ½ घंटे के लिए  के लिए ढककर रख देंगे।

चाशनी बनाने की सामग्री-

चीनी                  =              1कप

पानी                  =              2 कप 

इलायची पाउडर    =              ½ चम्मच

केसर                 =               1 धागा 

चाशनी बनाने की विधि-

एक बर्तन में चीनी लेंगे और इसमें पानी डालकर गर्म करेंगे फिर इलायची पाउडर और केसर डालकर मिक्स करेंगे इसे हम एक उबाल आने तक उबलने देंगे उबाल आने के बाद हम इसे चलाते हुए पकाएंगे ज़ब एक तार जैसा बनने लगेगा तब हम गैस बंद कर देंगे। 

Chasni wali gujiya recipe in hindi

मिक्सर बनाने की सामग्री-

ड्राई-फ्रूट               =   बादाम, काजू, चिरोंजी, पिस्ता

                             किशमिश 20-25 लम्बे कटे हुए

सूजी                   =                 1 बड़ा चम्मच

मावा                   =                 200 ग्राम

पीसी चीनी            =                  250 ग्राम

नारियल बुरादा       =                   1कप

इलायची पाउडर    =                    1 चम्मच

मिक्सचर बनाने की विधि-

मावा-   सबसे पहले हम मावा को भून कर एक बाउल में निकल लेगे।

सूजी –  सूजी को भी भून कर उसी बाउल में निकल लेगे।

ड्राई फ्रूट्स- किशमिश को छोड़ कर बाकी सारे ड्राई फ्रूट्स को भी भून कर क्रश क्र के उसी बाउल में मिला लेगे।

और अब उसी बाउल में नारियल के बुरादा, इलायची पाउडर, किशमिश, पीसी चीनी सब डालकर अच्छे से मिक्स कर लेगे।

चाशनी गुजिया बनाने की विधि | Chasni wali gujiya banane ki vidhi

       यह गुजिया हम बिना सांचे के बनायेगे गुजिया बनाने के लिए सबसे पहले हम मैदे की पुड़िया बनायेगे फिर उसके चारो तरफ पानी लगा लेगे इसके बाद उसमे मिक्सर डालेगे और दोनों किनारो को मिलते हुए बंद कर देंगे फिर अपनी उगलियों की मदद से इनके किनारो को मोड़ते हुए एक डिजाइन बनायेगे फिर इसे एक प्लेट में रख देंगे।

      फिर एक कढ़ाही में तेल डालकर गर्म करेंगे और गुजिया गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई करेंगे फ्राई होने के बाद हम इसे चाशनी में डाल देंगे और 3-4 घंटे के लिए भीगो के रख देंगे इसके बाद इसे चाशनी से निकल कर पिस्ता से गर्नीश कर के खाने के लिए सर्व करेंगे।

chasni wali gujiya banane ki vidhi

सम्बंधित रेसिपी – होली स्पेशल सूजी के पापड़

सम्बंधित रेसिपी – आलू के पापड़ बनाने की विधि (होली स्पेशल)

अन्य रेसिपी पढ़ें – परवल की मिठाई

सूजी गुजिया रेसिपी इन हिंदी | बिना मावा की गुजिया | suji gujiya recipe in hindi #3

 यह गुजिया बनाना बहुत ही आसान है यह बिना मावा की गुजिया है जिसमे सूजी, चीनी, फ्राई फ्रूट्स, और नारियल के बुरादा को मिक्स कर के मिक्सर का उपयोग करेगे तो आईये इसकी रेसिपी के बारे में जानते है।

सूजी गुजिया बनाने के लिए मैदा तैयार करने की सामग्री- 

मैदा               =           ½ किलो 

घी                 =           ½ कप

पानी                =           1कप

गुजिया का मैदा तैयार करने की विधि-

सबसे पहले एक बाउल में मैदा लेंगे और इसमें घी डाल कर अच्छे से मिक्स करेंगे फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर मैदे को गुंदेंगे और मैदे का कड़ा आटा गूंद कर तैयार करेंगे अब इसे 20 मिनट के लिए ढककर रख देंगे।

इसके बाद मिक्सर तैयार करेंगे मिक्सर तैयार करने के लिए समाग्री-

सूजी                =            1 कप

घी                    =            ½ कप

नारियल बुरादा     =            1कप

ड्राई फ्रूट्स          =    बादाम, काजू, किशमिश,पिस्ता

                               15-20 कटी हुई

इलायची पाउडर    =           1 चम्मच

मिक्सचर तैयार करने की विधि-

  • अब एक पैन में घी डालकर गर्म करेंगे और सारे ड्राई फ्रूट डालकर भून कर एक प्लेट में निकाल लेंगे इसके बाद सारे भूनें ड्राई फ्रूट्स को क्रश कर लेंगे।
  • फिर सूजी डालकर ब्राउन करने तक भूनेंगे और इसे भी भूनकर एक प्लेट में निकाल लेंगे।
  • इसके बाद नारियल का बुरादा भी भून कर एक प्लेट में निकाल लेंगे।
  • सबसे पहले हम एक पैन में घी डालकर गर्म करेंगे फिर इसमें सूजी डालकर भूनेगे साथ ही चीनी भी मिला लेंगे सूजी भुनने के बाद इसमें पानी डालकर पकाएंगे।
  • फिर हम इसमे मलाई डालकर मिक्स करके पकाएंगे।
  • जब यह सूखने लगेगा तब इसमें ड्राई फ्रूट्स और इलायची पाउडर डालकर मिक्स कर लेंगे।
  • और पूरी तरह सुखाते हुए तक पकाएंगे पकने के बाद गैस बंद कर देंगे।
  • इसे ठंडा होने के लिए रख देंगे ठंडा होने के बाद अब हम गुजिया बनाएंगे।
Suji gujiya banane ki vidhi by hindisalahkar

सूजी गुजिया बनाने की विधि | Suji gujiya banane ki vidhi

  • सूजी की गुजिया लिए हम मैदे की छोटी छोटी पूड़ियाँ बना लेंगे।
  • एक बाउल में दो चम्मच मैदा और पानी डालकर एक पतला घोल तैयार कर लेंगे ये घोल पूड़ी में लगाएंगे जिससे गुजिया के दोनों किनारे आसानी से चिपक जायेगे और गुजिया तलते समय खुलेंगी नही आप चाहें तो सिर्फ पानी का भी उपयोग कर सकते है।
  • अब हम गुजिया बनाने वाला सांचा लेंगे इसके चारों तरफ घोल लगाएंगे फिर इसके ऊपर पूड़ी रखेंगे और उसके भी दोनों किनारों पर घोल लगाएंगे।
  • फिर इसके बीच में मिक्सर डालेंगे और सांचे को हल्का प्रेस करते हुए बंद कर देंगे और साइड से जो एक्स्ट्रा मैदा रहेगा उसे निकालकर हटा देंगे।
  • फिर सांचा खोलकर गुजिया को निकाल कर प्लेट में रखेंगे इसी तरह सारी गुड़िया तैयार करेंगे।
  • फिर एक पैन में घी/तेल डालकर गर्म करेंगे और गुजिया गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई करेंगे।
  • फिर इसे एक ट्रे में निकाल लेंगे और इसे खाने के लिए सर्व करेंगे।

अन्य रेसिपी पढ़ें –

स्वादिष्ट पनीर जलेबी की रेसिपी

पाव भाजी मसाला रेसिपी

सोयाबीन का दूध कैसे बनाते हैं

Rate this post

Leave a Comment