Desi pav bhaji recipe in hindi | पाव भाजी मसाला रेसिपी 2023

दोस्तों इस आर्टिकल में हम आपको Desi style  pav bhaji recipe in hindi, पाव भाजी मसाला, पाव भाजी बनाने की सामग्री, पाव भाजी बनाने की विधि आदि के बारे में बात करेंगे। 

पाव-भाजी पश्चिमी भारतीयों का प्रमुख नाश्ता नाश्तो में से एक है मुंबई में पावभाजी बहुत ही ज्यादा प्रसिद्ध है यह महाराष्ट्र का प्रमुख व्यंजन है सब्जिओ और मसालो से बना चटपटी भाजी और मक्ख़न लगा पाव खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है मुंबई में इसके स्टाल हर गली-नुक्कड पर देखने को मिल जाएगी वहा की पाव भाजी का तो जवाब नही यदि आप कभी मुंबई जाए तो वहा की पाव भाजी जरूर ट्राई करे

इसके अलावा आप पाव भाजी घर पर भी बना कर खा सकते है इसको बनाना ज्यादा मुश्किल काम नही है पाव भाजी एक तरह का स्नैक्स है जो शाम के नाश्ते में ज्यादातर खाया जाता है तो आज हम पाव-भाजी की रेसिपी के बारे में जानेगे-

पाव भाजी बनाने की सामग्री | Pav bhaji recipe in hindi

गोभी                      =         6-7 कली कटी हुई 

आलू                      =         3-4 कटे हुए 

 गाजर                    =        1 बारीक़ कटे हुए 

प्याज                     =    1 बड़े साइज का कटा हुआ 

 मटर                     =          1 कप 

टमाटर                   =       2 बारीक़ कटे हुए 

लहसुन-अदरक का पेस्ट   =      1 चम्मच 

 हल्दी                          =     ½ चम्मच 

पाव-भाजी मसाला          =      2 चम्मच 

 लाल मिर्च पाउडर          =      1 चम्मच 

कसूरी मेथी                  =       1 छोटा चम्मच 

मक्खन                      =        1 चम्मच 

 हरी धनिया                 =        गर्नीश के लिए 

 शिमला मिर्च               =        1 बारीक़ कटा हुआ 

नींबू का रस                =         ½ चम्मच 

नमक                       =        स्वादनुसार

Pav bhaji recipe in hindi

पाव भाजी बनाने की विधि | Pav bhaji banane ki vidhi | पाव भाजी मसाला रेसिपी इन हिंदी (step by step)

  • सबसे पहले एक कर लेंगे और उसमें आलू गोभी मटर गाजर प्याज टमाटर नमक डालकर मिक्स कर लेंगे।
  • फिर इसके बाद कुकर का ढक्कन बंद करके धीमी आंच पर 2 से 3 सिटी लगाकर गैस बंद कर देंगे फिर ठंडा होने तक रख देंगे।
  • उसके बाद एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करेंगे फिर इसमें शिमला मिर्च डालकर भूनेगे और थोड़ा सा नमक, लहसुन-अदरक का पेस्ट डालकर भुनेगे।
  •  फिर इसमें हल्दी, पाव भाजी मसाला, लाल मिर्च पाउडर, कसूरी मेथी डालकर मिक्स करके 5 से 7 मिनट तक पकाएंगे। 
  • फिर कुकर में जो सब्जी उबाली थी उसे पाव-भाजी मैशर की मदद से सारी सब्जियों को कुकर में पानी के साथ ही अच्छे से मैश कर लेंगे।
  • अब इसे कढ़ाई में डालकर मसालों के साथ अच्छे से मिक्स कर लेंगे इसके बाद इसे मैंशर की मदद से मैश करते हुए तक पकाएंगे।
  • मैश करते हुए 10 से 12 मिनट तक पकाएंगे (अगर भाजी थोड़ी गाड़ी हो गई तो थोड़ा पानी डालकर एक बार आने देंगे) इसके बाद गैस बंद करके इसमें लाल मिर्च का तड़का लगाएंगे।
  • फिर इसके ऊपर 1 चम्मच निम्बू का रस डाल देंगे।
  • इसके बाद मक्ख़न, हरी धनिया से गार्निश करेंगे। इसके साथ ही आपका पाव भाजी मसाला तैयार है

पाव के लिए | Pav recipe in hindi

  • सबसे पहले तवे को गैस पर गर्म करने के लिए रख देंगे।
  • फिर इस पर मक्खन डालकर इसके ऊपर पाव रख कर सेकेंगे।
  •  दोनों तरफ से सेकने के बाद इसे एक प्लेट में निकाल लेंगे।
  • फिर प्लेट में पाव भाजी मसाला और नींबू, प्याज के सलाद के साथ खाने के लिए सर्व करेंगे।

अन्य रेसिपी पढ़ें –

स्वादिष्ट पनीर जलेबी की रेसिपी

5+ स्वादिष्ट आलू रेसिपी

सोयाबीन का दूध कैसे बनाते हैं

पाव भाजी के साथ क्या खा सकते हैं?

गरमा-गर्म पाव भाजी के साथ सलाद, निम्बू, पापड़ के साथ खाने के लिये परोसेगे भाजी के ऊपर मक्ख़न भी डालते है इसके अलावा पाव-भाजी बर्गर और सैंडविच भी बना कर खा सकते है।

पाव भाजी कहाँ का प्रसिद्ध व्यंजन है?

पाव-भाजी महाराष्ट्र का प्रसिद्ध व्यंजन है जो महाराष्ट्र मुंबई के साथ साथ पुरे भारत देश में खूब मजे से खाया जाता है।

क्या पाव भाजी फास्ट फूड है?

पाव-भाजी एक फ़ास्ट फ़ूड है जिसे सब्जिओ और मसालो को मिक्स कर के भाजी तैयार की जाती है और पाव को तवे में मक्ख़न लगा कर सेका जाता है और फिर इसे सलाद और निम्बू पापड़ मक्ख़न के साथ खाने के लिये सर्व किया जाता है।

पाव खाने से क्या होता है?

पाव खाने से वजन तेज़ी से बढ़ता है पाव में एडिटिव शुगर और हाई फ्रूक्टोज़ कॉर्न सिरप होने के कारण इसमें कैलोरी ज्यादा होती है अगर आप इसका सेवन ज्यादा करते है तो ये एडिटिव अनहेल्दी तरीके से वज़न बढ़ाती है इसलिए अगर आप मोटे है तो इसका सेवन कम से कम करे।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा क्या खाया जाता है?

पाव भाजी महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा खायी जाती है वाला हर गली नुककड़ पर आपको पाव-भाजी का स्टाल देखने को मिलेगा अगर आप कभी मुम्बई गुमने गए और वहा की पाव-भाजी का स्वाद नही चखा तो आपका मुंबई जाना बेकार है इसके अलावा आलू वड़ी
वड़ा पाव, तांबडा रस्सा और पांढरा रस्सा,कोल्हापुरी मटन, पूरन पोली, मोदक ये सब भी मुंबई के प्रसिद्ध व्यंजनो में से एक है।

पाव भाजी को इंग्लिश में क्या कहते हैं?

पाव-भाजी को इंग्लिश में Maharashtrian fast food dish कहते है।

Rate this post

Leave a Comment