Nariyal ke Laddu recipe in hindi

दोस्तों इस आर्टिकल में हम आपको 7 तरीके के लड्डू की रेसिपी बतायेंगे जिनमे Nariyal ke laddu recipe in hindi, सूजी और बेसन के लड्डू की रेसिपी, rava laddu recipe in hindi, तिल के लड्डू बनाने की विधि आदि के बारे में बने रहें, Table of content की सहायता से अपनी मनपसंद लड्डू रेसिपी की heading पर क्लिक करके सीधे उसे पढ़ सकते हैं

Table of Contents

   लड्डू एक भारतीय मिठाईयों में से एक है ये कई प्रकार के बनते है इस सबमे अलग-अलग सामग्रीओ का उपयोग किया जाता है लड्डू तो सभी को पसंद होता है ख़ासकर बच्चो को लड्डू किसी भी त्यौहार या पूजा पाठ में भगवान को भोग में चढ़ता है लड्डू गणेश भगवान और हनुमान जी को भी अतिप्रिय है इस लिये बहुत से मंदिरो में लड्डूओ को ही भोग लगता है

मदिरो में लड्डूओ की एक अलग विशेषता है वहा के लड्डूओ की अपनी के अलग पहचान होती है प्राचीन काल में लड्डू को किसी उत्सव या किसी भोजन के आयोजन में मिठाई के रूप में लड्डूओ को परोसा जाता था पूजा के लिये लड्डू घर के बने हो तो और भी अच्छा होता है तो आज हम लड्डू बनाने की रेसिपी के बारे में जानेगे।

  1. बेसन के लड्डू
  2. नारियल के लड्डू
  3. आटे के लड्डू
  4. सूजी(रवा) के लड्डू
  5. मूंगदाल के लड्डू
  6. तिल के लड्डू
  7. खोये के लड्डू 

बेसन के लड्डू इन हिंदी | Besan ke laddu recipe in hindi #1

बेसन के लड्डू भारत में बहुत ही लोकप्रिय है हम इसे किसी भी त्योहार पर बना कर खा सकते है इसे बनाना भी बहुत आसान है देसी घी के बेसन के लड्डू बहुत ही स्वादिष्ट होते है बेसन के लड्डू गणेश भगवान को अतिप्रिय है और इस लिये मंदिरो में इसका भोग लगाया जाता है तो आइये हम आपको बेसन के लड्डू बनाने का आसान तरीका बताते हैं

   बेसन के लड्डू बनाने की सामग्री-

         बेसन              2 कप

        चीनी               1½ कप(दर्दरा पीसी हुई)

         देसी घी                  1 कप

       पिस्ता                सजाने के लिए

Besan ke laddu recipe in hindi

   बेसन के लड्डू बनाने की विधि | Besan ke laddu banane ki vidhi

  एक पैन में 4 बड़े चम्मच घी डाल कर गर्म करेंगे फिर इसमें बेसन डाल कर धीमी आंच पर लगातार चलते हुए भुनेगे फिर हल्का ब्राउन होने लगे तब इसे 2 चम्मच घी और डालकर चलते हुए भुनेगे फिर ज़ब बेसन थोड़ा और ब्राउन होने लगे तब 1 चम्मच और घी डालकर मिक्स करेंगे और फिर इसे एक बाउल में निकल कर हल्का ठंडा करेंगे हल्का ठंडा हो जाने पर इसमें चीनी मिलाएंगे

इसके बाद हम अपने हाथो में थोड़ा सा लेकर मुट्ठी बनाते हुए प्रेस करेंगे और दोनों हाथो की हथेलियों के बीच में रख कर गोल-गोल घुमाते हुए गोल शेप में लड्डू बना लेगे इसके बाद इसे प्लेट में रखेंगे बाकी के लड्डू इसी प्रकिया से बनायेगे ऐसे ही सारे लड्डू बना कर तैयार कर लेगे फिर इसके ऊपर पिस्ता लगा कर इसे सजा लेगे और थोड़ी देर बाद खाने के लिए सर्व करेंगे। हम इसे स्टोर कर के भी रख सकते है।

अन्य रेसिपी पढ़ें गुड़ तिल के लड्डू रेसिपी

 नारियल के लड्डू इन हिंदी | Nariyal ke laddu recipe in hindi #2

नारियल के लड्डू तो पुरे भारत में बहुत फेमस है इसे आप कभी भी बना कर खा सकते है नारियल के लड्डू आप कई तरह से बना सकते है ड्राई फ्रूट्स के साथ मिक्स कर के या सिर्फ मिल्क के साथ सूखे नारियल का या कच्चे नारियल का हर तरह से बन जाता है पर आज हम आपको नारियल के लड्डू बनाने की बहुत ही simple रेसिपी बतायेगे।

नारियल के लड्डू बनाने की सामग्री-

   नारियल(बुरादा)          500 ग्राम

         घी                      2 चम्मच

   चीनी(पीसी हुई)            1 कप

        दूध                       1 कप 

 नारियल के लड्डू बनाने की विधि | Nariyal ke laddu banane ki vidhi

         सबसे पहले एक पैन में घी डाल कर गर्म करेंगे फिर उसमे नारियल का बुरादा डालकर धीमी आंच पर एक चम्मच की मदद से चलाते हुए बुनेगे ज़ब हल्का ब्राउन होने लगे तब हम इसमें दूध डालकर मिक्स करेंगे फिर इसे धीमी आंच पर ही दूध सूखने तक लगातार चलाते हुए रहेंगे पूरी तरह सूख जाने पर इसमें पीसी चीनी डालकर अच्छे से मिक्स करेंगे और लगातार चलाते हुए 5-6 मिनट तक पकाएंगे और फिर हम इसे थोड़ी देर तक ठंडा होने के लिए रख देंगे फिर ज़ब हल्का गर्म रहेगा तभी हम लड्डू बना लेगे (पूरी तरह ठंडा होने के बाद लड्डू नही बनते है) फिर हम थोड़ी देर बाद इसे खाने के लिए सर्व करेंगे।

अन्य रेसिपी पढ़ें – छेना रसगुल्ला बनाने की विधि

  आटे के लड्डू इन हिंदी| aate ke laddu recipe in hindi #3

आटे के लड्डू बनाना सबसे आसान है सबसे ज्यादा ये सर्दियों में बनाये जाते है  इस रेसिपी में हम आपको आटे के लड्डू बनाने की सबसे सरल विधि बातयेगे जो की सबसे कम सामान और कम समय में बन कर तैयार हो जाती है।

 आटे के लड्डू बनाने की सामग्री-

       आटा                  2कप

       चीनी                  2 कप

       काजू                10-15 छोटे टुकडे में कटे हुए

      बादाम                8-10 छोटे टुकडे में कटे हुए

      चिरोंजी                10-15

       घी                      1कप

आटे के लड्डू बनाने की विधि | aate ke laddu banane ki vidhi

   एक कढ़ाई में आटा डालकर हल्का ब्राउन करेंगे और तभी काजी, बादाम और चरोंजी मिला लेगे ज़ब हल्का रंग बदलने लगे तब इसमें घी डालकर अच्छे से मिक्स करेंगे फिर हम इसमें पीसी चीनी  डालकर अच्छे से मिक्स करेंगे अब हल्का ठंडा हो जाने पर हम इसके लड्डू बनाना शुरू करेंगे लड्डू बनाने के बाद हम इसे कुछ देर रखे देंगे फिर इसे सर्व करेंगे।

मूंगदाल के लड्डू इन हिंदी| Moong dal ladoo recipe in hindi #4

मूंगदाल के लड्डू कई तरह से बनाएंगे जाते है आप चाहें तो मूंगदाल के आटे के लड्डू बना सकते है चाहें तो मूंगदाल को भीगो कर पीस के बना सकते है दोनों ही तरह से ये बाहर ही स्वादिष्ट बनते है तो आज हम आपको इन दोनों में से एक मूंगदाल के लड्डू बनाने की रेसिपी के बारे में बतायेगे।

मूंगदाल के लड्डू बनाने की सामग्री-

मूगदाल            1 कप

चीनी                1½ कप

घी                   1कप

काजू                10-12 बारीक़ कटाहुआ

बादाम               10-15 बारीक़ कटाहुआ

इलायची पाउडर     1चम्मच

 पिस्ता                  1चम्मच

मूंगदाल के लड्डू बनाने की विधि | Moong dal laddu banane ki vidhi

    मूंग दाल को सबसे पहले धोकर 3-4 घंटे के लिए भीगो लेगे फिर उसे जार में डालकर पीस लेगे मूंगदाल पीसने के बाद एक पैन में घी डालकर गर्म करेंगे और फिर उसमे दाल डालकर दाल को लगातार एक चम्मच की मदद से चलाते हुए भुनेगे ज़ब दाल का रंग बदलने लगे तब दाल को एक बाउल में निकल कर हल्का ठंडा करेंगे उसके बाद दाल में चीनी, बादाम, काजू, इलायची पाउडर डालकर मिक्स करेंगे

अब हम इसके लड्डू बना कर तैयार करेंगे फिर लड्डू बनने के बाद हम इसके ऊपर पिस्ता डालकर सजायेंगे थोड़ी देर रखने के बाद हम इसे खाने के लिए सर्व करेगे।

अन्य रेसिपी पढ़ें – खोया वाला मजेदार गाजर का हलवा

रवा(सूजी) लड्डू इन हिंदी| Suji ke laddu recipe in hindi #5

सूजी के लड्डू सूजी, ड्राई फ्रूट्स, घी, दूध और चीनी डाल कर पका कर सूजी के लड्डू तैयार किये जाते है जो की खाने में बहुत ही लाजवाब लगते है तो आइये जानते है इसकी रेसिपी के बारे में।

 रवा लड्डू बनाने की सामग्री –

    सूजी                1½ कप

   चीनी(बूरा)          1कप

   घी                     2 चम्मच

   बादाम                 10-15 कटे हुए

   काजू                    8-10 कटे हुए

 किशमिश                 7-10 कटे हुए

   पिस्ता                    8-10 कटे हुए

  नारियल (बूरा)           ½ कप

     दूध                      1½ कप

रवा लड्डू बनाने की विधि | Suji ke laddu banane ki vidhi

  एक पैन में घी डालकर गर्म करेंगे और फिर इसमें सूजी डालकर धीमी आंच पर लगातार चलते हुए भुनेगे ज़ब सूजी का रंग हल्का बदलने लगे तब बहुत ज्यादा ब्राउन नही करना है हल्का रंग बदलने लगे तब इसमें नारियल का बुरादा डालेंगे फिर 5 मिनट और भुनेगे और अब इसमें पीसी चीनी डालकर मिक्स करेंगे

फिर इसमें दूध डालकर अच्छे से मिक्स करके दूध सूखने तक पकाएंगे ज़ब दूध सुख जायेगा और सूजी भी फूल जाएगी तब हम गैस बंद कर देंगे और सारे ड्राइ फ्रूट्स डालकर अच्छे से मिक्स कर लेगे और थोड़ी देर हल्का ठंडा होने के लिए रख देंगे फिर हम हल्का ठंडा होने के बाद इसके लड्डू बना के तैयार कर लेगे और थोड़ी देर बाद खाने के लिए सर्व करेगे।

तिल के लड्डू इन हिंदी | Til ke laddu recipe in hindi #6

तिल के लड्डू ज्यादातर मकर संक्रांति में बनाएंगे जाते है ये ठण्ड में भी खाये जाते है जो की हमारे शरीर को ऊर्जा और गर्मी प्रदान करते है गुड़ और तिल के मिश्रण से बना तिल का लड्डू स्वादिष्ट के साथ-साथ फायदेमंद भी होता है।

तिल के लड्डू बनाने की सामग्री-

     तिल            200 ग्राम

     गुड़             200 ग्राम

      घी               2 चम्मच

   मूंगफली          1 कप (कुटी हुई)

तिल के लड्डू बनाने की विधि | Til ke laddu banane ka tarika

    एक कढ़ाई में घी डालकर गर्म करेंगे फिर हम तिल डालकर भुनेगे ज़ब तिल का रंग हल्का बदलने लगे तब हम इसे एक प्लेट में निकल लेगे फिर उसी कढ़ाई में घी, और गुड़ डालकर पिघलाएंगे गुड़ ज़ब अच्छे से पिघलने लगेगा तब उसमे मूंगफली और तिल दाल कर अच्छे से मिक्स करेंगे और गैस बंद कर देंगे

फिर हम एक बाउल में पानी लेगे और अपनी हथेलियों में पानी लगा लगा कर लड्डू बनाएगे (पानी इसे लिए लगाएंगे क्युकि गुड़ हाथो में चिपक जाता है इसे हम ठंडा नही होने देंगे गर्म ही रहने देंगे और लड्डू बना लेगे ठंडा होने के बाद ये सख्त हो जाता है और लड्डू नही बन पाएंगे) लड्डू बनने के बाद हम इसे खाने के लिए सर्व करेंगे।

खोये(मावा) के लड्डू | Khoya ke laddu recipe in hindi #7

खाये की तो बहुत सी मिठाईया बनती है और बाजारों में मिलती भी है खाओये के लड्डू भी उनमे से एक है जो की पुरे भारत में बहुत पसंद किया जाता है पर घर की बनी मिठाई की बात अलग होती है तो ऐसे ही आज हम आपको खोये के लड्डू बनाने की विधि के बारे में बतायेगे।

 खोये के लड्डू बनाने की सामग्री-

     खोया                   500 ग्राम

     चीनी(बूरा)             500 ग्राम

     नारियल (बुरादा)      1 कप 

     इलायची पाउडर      ½ चम्मच

        किशमिश            8-10

       चिरोंजी               10-15

        काजू                 10-15 कटी हुई

       बादाम                9-10   कटी हुई

खोये के लड्डू बनाने की विधि | Khoye ke laddu banane ki vidhi

     मावा के लड्डू बनाने की विधि में सबसे पहले एक कढ़ाई गर्म करेंगे उसमें खोया डालकर लगातार चलाते हुए भुनेगे ज़ब खोये का रंग बदलने लगे तब हम गैस बंद कर देगे और इसे 10 मिनट ठंडा होने के लिए छोड़ देंगे पूरा ठंडा नही करेंगे हल्का गर्म ही रहने देंगे तब इसमें चीनी डालकर अच्छे से मिक्स करेंगे फिर इसमें बाकी की चीजें जैसे इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स डालकर मिक्स करेंगे थोड़ा सा ड्राई फ्रूट्स बचा लेगे लड्डू पर सजाने के लिए अब इसके लड्डू बनायेगे लड्डू बनने के बाद बचे हुए ड्राई फ्रूट्स को सारे लड्डूओ के ऊपर सजायेगे फिर इसे खाने के लिए सर्व करेंगे।

अन्य रेसिपी पढ़ें –

स्वादिष्ट दही बड़ा रेसिपी

3+ हेल्दी सैंडविच रेसिपी

3 तरह की अरहर दाल रेसिपी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here