Khaman dhokla recipe in hindi | 10 मिनट में सीखें स्पंजी ढोकला बनाने की विधि

दोस्तों इस आर्टिकल में हम आपको ढोकला की कुछ रेसिपी जैसे Khaman dhokla recipe (खमन ढोकला रेसिपी), Spongy dhokla recipe in hindi (स्पंजी ढोकला रेसिपी) के बारे में स्टेप by स्टेप बतायेंगे तो आर्टिकल को ध्यान से पढ़ते हुए एन्जॉय करे और अपने चाहने वालो के टेस्टी ढोकला बनाकर खिलाएं

ढोकला गुजरात की फेमस डिशो में से एक है। यह वहा का बहुत ही मजेदार नाश्ता है और उसके साथ साथ यह भारत में भी बहुत मशहूर है यह बहुत ही स्पंजी और सॉफ्ट होता है खाने में रुई की तरह लगता है आप इसे कई तरह से बना सकते हैं  बेसन, चने की दाल, चावल का आटा, सूजी आदि से ढोकला बनया जाता है पर ज्यादातर लोग बेसन और सूजी से ही ढोकला बनाते है।

 ढोकले को भाप से तैयार किया जाता है यह एक तरह का हेल्दी स्नैक होता है जो आपकी सेहत के लिए हानिकारक नहीं है इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है इसलिए अगर आप  वजन कम कर रहे हैं और ढोकला आपको ज्यादा पसंद है तो आप इसका सेवन कर सकते हैं।

तो आइये जानते है ढोकला बनाने की विधि के बारे में 

खमन ढोकला रेसिपी इन हिंदी | Khaman dhokla recipe in hindi #1

इस पोस्ट को पढ़कर आप गुजरात की फेमस खमन ढोकला बनाने की रेसिपी के बारे में सिख सकते है यह ढोकला बनाने की सबसे आसान विधि है जो हम आज आपके लिए लेकर आए हैं। इसको बनाने की तैयारी से लेकर बनाने तक में सिर्फ 40 से 45 मिनट लगते हैं और एक स्पंजी ढोकला बनकर खाने के लिए तैयार हो जाता है तो फिर बिना देर करते हुए आज हम आपको Khaman dhokla banane ki recipe तथा खमन बनाने का आसान तरीका के बारे में बताते हैं ।

खमन ढोकला बनाने की सामग्री | Khaman dhokla recipe ingredients

बेसन   –  1 कप

चीनी   –  1 चम्मच

हल्दी   –  1 छोटा चम्मच

तेल   –   1 बड़ा चम्मच

दही  –   ½  कप

नमक  –  स्वादनुसार

सोडा  –  1 चुटकी

पानी  –  आवश्कतानुसार

राई   –   1 चम्मच

करी पत्ता   –  10-12

धनिया पत्ता  – गार्नीश करने के लिये 

खमन ढोकला बनाने की विधि | Khaman dhokla banane ki vidhi

Khaman dhokla banane ki vidhi
  • एक बाउल में बेसन, नमक, चीनी, हल्दी और सोडा डालकर अच्छे से मिक्स कर लेंगे।
  • फिर तेल, दही और पानी डाल कर अच्छे से मिक्स करेंगे।
  •  उसके बाद इसे 10 मिनट के लिए रख देंगे 10 मिनट बाद इसे एक टीन कन्टेनर में तेल लगा कर बेटर डालेगे और झटकते हुए बराबर करेंगे।
  • फिर एक कुकर में पानी डाल कर गर्म करेंगे।
  • फिर उसमे एक स्टैंड रख कर बैटर वाले कंटेनर को कुकर में रखकर को ढक्कन बंद करगे और इसकी सीटी हटा लेगे फिर इसे 25 से 30 मिनट पकने देंगे।
  •  30 मिनट बाद उसमें चाकू डाल कर देखेंगे ढोकला पक जाने के बाद उसे ठंडा होने के लिए थोड़ी देर छोड़ देंगे।

तड़का तैयार करने की विधि

dhokla-tadka-prepration
  • एक तड़का पैन में तेल डालकर गर्म करेंगे।
  • तेल गर्म होने के बाद इसमें राई, हरी मिर्च, करी पत्ता डालकर भुनेगे।
  •  फिर इसने पानी डालकर उबाल आने तक पकाएंगे।
  • उसके बाद चीनी और हल्का नमक डालकर धीमी आंच पर पकाएंगे । 
  • अब ढोकले को एक प्लेट में निकलेंगे और उसको पीस में कट करेंगे।
  •  और फिर तड़का धीरे-धीरे पुरे ढोकले के ऊपर डालेंगे।
  • जिससे ढोकला पूरा पानी सोख ले फिर इसे थोड़ी देर ऐसे ही छोड़ देंगे।
khaman-dhokla
  •  उसके बाद हम इसके ऊपर धनिया पत्ते से गार्नीश कर के खाने के लिये सर्व करेंगे।

अन्य रेसिपी पढ़ें – पाव भाजी मसाला रेसिपी

स्पंजी ढोकला रेसिपी इन हिंदी | Spongy dhokla recipe in hindi #2

स्पंजी ढोकला बहुत ही मुलायम और स्वादिष्ट बनता है इसे आप कभी भी घर पर नाश्ते में बना कर खा सकते है यह हल्के फुल्के नाश्ते के लिये बहुत ही बढ़िया विकल्प है तो चलिए हम इसमें प्रयोग होने वाली सामग्री तथा इसको बनाने की विधि के बात करते है

स्पंजी ढोकला बनाने की सामग्री | Spongy dhokla recipe ingredients

बेसन –  1 कप

सूजी  –  1 बड़ा चम्मच

नींबू का रस  –   2 चम्मच

इनो   –   1 चम्मच

मिर्च अदरक का पेस्ट  – 1 चम्मच

पानी   –   3-4 कप

दही  –  ⅓ कप

तेल  –   बर्तन में चिकनाई के लिये 

नमक  –  स्वादनुसार

तड़के के लिये सामग्री-

तेल   –   2 बड़ा चम्मच

करी पत्ता  –  12-15

चीनी  –   1 बड़ा चम्मच

राई    –   2 छोटे चम्मच

हरी मिर्च   –  2

हींग   –    1 चुटकी

पानी  –   ½  कप 

Spongy dhokla banane ki vidhi

स्पंजी ढोकला बनाने की विधि | Spongy dhokla banane ki vidhi

आइये जानते है स्पंजी ढोकला बनाने की विधि के बारे में ये ढोकला बहुत ही मुलायम और स्वादिष्ट बनता है इसे आप कभी भी घर पर नाश्ते में बना कर खा सकते है यह हल्के फुल्के नाश्ते के लिये बहुत ही बढ़िया विकल्प है तो चलिए जानते करते है dhokla banane ki recipe के बारे में,

दोस्तों अगर आपको यह रेसिपी पसंद आ रही है तो इसका लिंक अपने social मीडिया जैसे फेसबुक आदि तथा अपने पहचान के लोगो को whatsapp पर शेयर करें

Spongy dhokla banane ki vidhi

ढोकला का बेटर तैयार करने की विधि

सबसे पहले एक बाउल में बेसन और सूजी लेंगे। फिर उसमें थोड़ा नमक, हल्दी, नींबू का रस डालेंगे। फिर इसमे थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर घोल तैयार करेंगे। खोल तैयार होने के बाद इसे 10 मिनट के लिए रख देंगे (याद रहे घोल न ज्यादा पतला हो न ज्यादा गाढ़ा) 10 मिनट बाद एक टीन कंटेनर लेंगे। उस में चारों तरफ तेल लगा लेगे और फिर घोल में इनो डालकर मिक्स करते हुए 2 मिनट तक चमचे की मदद से एक ही दिशा में चलाएंगे फिर टीन कंटेनर में बेसन का तैयार घोल डालकर कंटेनर को हल्का सा झटकते हुए बेसन के बैटर को बराबर करेंगे ।

ढोकला पकाने की विधि

एक कुकर में पानी डाल कर गैस पर रखेंगे फिर उसमे एक स्टैंड रख कर बैटर वाले कंटेनर को कुकर में रखकर को ढक्कन बंद करगे और इसकी सीटी हटा लेगे फिर इसे 20 से 25 मिनट पकने देंगे 25 मिनट बाद उसमें चाकू डाल कर देखेंगे अगर पक गया होगा तो चाकू चिकनी निकलेगी नहीं तो बेसन चाकू पर लगा निकलेगा तो थोड़ा और पका लेंगे ढोकला पक जाने के बाद उसे ठंडा होने के लिए थोड़ी देर छोड़ देंगे

ढोकले का तड़का तैयार करने की विधि

एक पैन में तेल डालकर गर्म करेंगे। फिर इसमें राई डालेंगे  राई ज़ब चटकने लगेगी तब हरी मिर्च, करी पत्ता डालकर भुनेगे फिर इसने पानी डालकर उबाल आने तक पकाएंगे उसके बाद चीनी और हल्का नमक डालकर धीमी आंच पर पकाएंगे फिर नींबू का रस डाल लेंगे। 

अब ढोकले को एक ट्रे में निकलेंगे और उसके पीस कट करेंगे और फिर तड़का धीरे धीरे पुरे ढोकले के ऊपर डालेंगे जिससे ढोकला पूरा पानी सोख ले फिर इसे थोड़ी देर ऐसे ही छोड़ देंगे आप चाहें तो फ्रिज में भी रख सकते है उसके बाद हम इसे खाने के लिये सर्व करेंगे।

अन्य रेसिपी पढ़ें –

स्वादिष्ट पनीर जलेबी की रेसिपी

चॉकलेट मिल्क शेक बनाने की रेसिपी

4.8/5 - (5 votes)

Leave a Comment