2+ Milk shake recipe in hindi | चॉकलेट मिल्क शेक बनाने की रेसिपी

दोस्तों इस आर्टिकल में हम आपको 2 तरह की टेस्टी Milk shake recipe in hindi के बारे में बात करेंगे मिल्क शेक कई प्रकार के होते हैं जैसे चॉकलेट मिल्क शेक, बनाना मिल्क शेक आदि बनाना बहुत ही सिंपल रेसिपी है जिसे दूध, केला और कुछ ड्राई फ्रूट से तैयार किया जाता है यह स्वास्थ्य के साथ-साथ सेहतमंद भी है।

बच्चों को तो मिल्क शेक बहुत ही पसंद आते हैं। आप चाहें तो गर्मी के समय में इसे बना कर घर में आये मेहमानो को भी सर्व कर सकते है केला और दूध का सेवन करने का सबसे अच्छा तरीका अलग-अलग है। अगर आप इसका सेवन प्री वर्कआउट या पोस्ट वर्कआउट स्नैक के तौर पर करना चाहते हैं तो दूध का सेवन करने के 20 मिनट बाद केला खाएं। वैसे तो बनाना शेक के कई फायदे होते हैं पर अनियमित तरह से इसका सेवन करने से कई नुकसान भी होते है।

        तो आज हम इस आर्टिकल में चॉकलेट शेक रेसिपी तथा banana shake kaise banate hain के साथ-साथ इसके फायदे और नुकसान के बारे में भी बात करेंगे।

चॉकलेट मिल्क शेक बनाने की रेसिपी | Chocolate milk shake recipe in hindi #1

चॉकलेट तो बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी बहुत पसंद होती है और चॉकलेट को बनाना और मिल्क के साथ मिक्स करके शेक बनाकर पिया जाए तो यह टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी होगा तो आइये जानते है चॉकलेट बनाना शेक रेसिपी के बारे में।

चॉकलेट मिल्क शेक बनाने की सामग्री | Chocolate milkshake ingredients

चॉकलेट सिरप – 2 बड़ा चम्मच

ठंडा दूध    –     1 कप

वाइट(white) क्रीम  –   सजाने के लिये

चॉकलेट के छोटे टुकडे  –   1 चम्मच

केला    –   1

chocolate milk shake banane ki vidhi
Photo by Yi Mun Loo on Unsplash

चॉकलेट मिल्क शेक बनाने की विधि | Chocolate milkshake banane ki vidhi

सबसे पहले मिक्सी जार में ठंडा दूध और केला छिलके कट करके डालेंगे फिर इसमें चॉकलेट सिरप और काजू, बदाम डालेंगे अब मिक्सी का ढक्कन बंद करके अच्छे से पीस लेंगे आप इसे एक गिलास में निकाल कर उसके ऊपर वाइट क्रीम डालेंगे इसके बाद एक चम्मच चॉकलेट सिरप और चॉकलेट के टुकड़ो से सजाएंगे। फिर इसे चाहे तो तुरंत पी सकते हैं या फिर थोड़ी देर से फ्रिज में रखकर ठंडा होने के बाद पीने के लिये सर्व करे।

बनाना शेक कैसे बनाएं  | Banana Milk shake recipe in hindi #2

आज हम आपको बनाना मिल्क शेक कैसे बनाते है इसकी रेसिपी के बारे में बतायेगे बनाना मिल्क शेक बनाने बहुत ही आसान है इसे बना कर आप फ्रिज में भी रख सकती है और ठंडा होने के बाद पी सकती है पर इसे बना कर 1 दिन से ज्यादा स्टोर ने करे तो आइए जानते है इसकी रेसिपी और सामग्री के बारे में।

बनाना मिल्क शेक बनाने की सामग्री | Milk banana shake recipe ingredients

केला   –     2

चीनी   –     1 चम्मच

इलायची पाउडर  –   1 चम्मच

बर्फ    –    2 टुकडे

दूध   –     2 कप

टूटीफूटी –  ( लाल, पीली, हरी) 1 चम्मच

ड्राई फ्रूट्स  – 10-12 (बादाम, काजू, किशमिश)

बनाना मिल्क शेक बनाने की विधि | How to make banana milk shake | Banana Milkshake kaise banate hain

सबसे पहले हम एक मिक्सी जार में केला, चीनी, इलायची पाउडर, बर्फ, ड्राई फ्रूट्स, दूध डालकर मिक्सी का ढक्कन बंद करके ग्राइंड करेंगे। फिर इसे एक गिलास में निकाल कर उसके ऊपर टूटी-फूटी और कुछ ड्राई फ्रूट के टुकड़ों से सजाकर सर्व करेंगे।

अन्य रेसिपी पढ़ें –

बादाम मिल्क शेक रेसिपी

बनाना शेक के फायदे और नुकसान

बनाना शेक पीने में बहुत ही टेस्टी लगता है। इसे हम ज्यादातर सुबह के नाश्ते में पी सकते हैं। बनाना शेक शरीर को एनर्जीटिक बनाने के साथ-साथ वजन को भी बढ़ाने में मदद करता है। पर कई बार ऐसा भी होता है। इसका सेवन हमारे शरीर को फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है तो आइए जानते हैं इसके फायदे और नुकसान के बारे में – 

बनाना मिल्क शेक के फायदे (Banana shake benefits in hindi)

  • कमजोरी को भी दूर करता है और शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है।
  • पाचन को दुरुस्त करता है पेट में कब्ज, गैस जैसी समस्या नहीं होती है।
  • यह कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो की हड्डियों को मजबूत और मस्तिष्क को तेज करते है ।
  • यह वजन बढ़ाने में भी मदद करता है।

बनाना शेक के नुकसान-

  • दूध और केला दोनों की तासीर ठंडी होती है इसलिए इसके सेवन से सर्दी खांसी की समस्या हो सकती है।
  •  जिन्हें जुखाम सर्दी बार-बार होती है या एलर्जी होती है तो उन्हें इसका सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिए।
  • जो लोग मोटे हैं या बढ़ते वजन से परेशान है  उन्हें तो बनाना शेक बिल्कुल नहीं पीना चाहिए।

अन्य रेसिपी पढ़ें –

स्वादिष्ट पनीर जलेबी की रेसिपी

पाव भाजी मसाला रेसिपी

सेवई बनाने की विधि

बनाना शेक कब पीना चाहिए?

सुबह के समय नाश्ते में केले का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है सुबह के समय बहुत भागदौड़ रहती है इसलिए अगर आपके पास एक अच्छा नाश्ता बनाने या करने का समय नहीं है तो आप सिर्फ बनाना शेक कुछ ड्राई फ्रूट्स के साथ पी सकते है वर्क आउट के बाद भी बनाना शेक पीना फायदेमंद होता है।

क्या हम गर्म दूध से बनाना शेक बना सकते हैं?

हाँ, रात के समय में अगर आप बनाना मिल्क शेक पी रहे है तो बनाना मिल्क शेक बनाने के बाद उसे एक पैन में डाल कर हल्का गर्म कर ले और फिर पिए।

वजन बढ़ाने के लिए मिल्क शेक कैसे बनाएं?

वजन बढ़ाने के लिये बहुत से लोग केला खाने की सलाह देते है या फिर बनाना शेक पीने की बनाना शेक बनाने के लिये  2 कप ठंडा दूध, 1 केला, 10-12 ड्राई फ्रूट्स और आधा कप फुल क्रीम लेगे और इन सभी चीजों को मिक्सी में ग्राइंड कर लेगे।

क्या बनाना शेक पीने से वजन बढ़ता है?

हाँ, बनाना शेक बनाने के बाद उसमे पीनट बटर मिला कर पीने से वजन धीरे-धीरे बढ़ने लगता है।

रोज केले का जूस पीने से क्या होता है?

केले में ऊर्जा, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, विटामिन बी-6 और ए जैसे कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं इसमें मौजूद फाइबर वजन घटाने और पाचन क्रिया को सही तरह से चलाने में मदद करता है दूध के साथ पिया जाए तो वजन बढ़ाने में भी मदद करता है।

एक गिलास बनाना शेक में कितना प्रोटीन होता है?

एक गिलास बनाना शेक में 170 कैलोरी, 33 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 9 ग्राम प्रोटीन, 0.7 ग्राम फैट, 170 मिलीग्राम फास्फोरस और 200 मिलीग्राम कैल्शियम होता है।

Rate this post

Leave a Comment