badam milk shake recipe in hindi

इस आर्टिकल में Badam milk shake recipe in hindi, मिल्क बादाम बनाने की विधि, milkshake recipe in hindi, मिल्क शेक बनाने की विधि, बादाम को दूध में कैसे पीना चाहिए आदि के बारे में बताया जायेगा आपसे कहीं कोई जरुरी बात छूट ना जाये इसलिए आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें

बदाम शेक बहुत ही टेस्टी और हेल्दी मिल्क शेक होता है यह दिमाग को तेज बनाने के साथ-साथ शरीर की कमजोरी को भी दूर करता है बदाम शेक कभी भी किसी भी मौसम में पी सकते हैं गर्मी में इसमें बर्फ डालकर बना कर पी सकते हैं तो ठंडी में इसे गर्म दूध में बनाकर पी सकते हैं दोनों ही तरह से यह फायदेमंद है।

       बादाम में मौजूद फाइबर पेट की पाचन क्रिया को मजबूत करता है तो आज हम आपको बादाम मिल्क शेक बनाने की सामग्री और विधि के बारे में बतायेगे साथ ही आपको बादाम मिल्क शेक पीने के फायदे, ठंडी और गर्मी में मिल्क शेक कैसे पिए इसके बारे में भी बतायेगे।

बादाम मिल्क शेक बनाने की सामग्री | Badam milk shake recipe ingredients

दूध   –     2कप

बादाम   –   20-25

चीनी    –    2-3 चम्मच

केसर धागे   –   3-4

इलायची पाउडर   –   ½ चम्मच

पिस्ता   –    गर्नीश के लिये

बादाम मिल्क शेक बनाने की विधि | बादाम दूध बनाने की विधि

सुबह नाश्ते में बादाम मिल्क शेक बना रहे हैं तो बदाम को रात भर पानी में भीगो कर रख देंगे फिर सुबह चाकू से इसके छिलके हटा लेंगे उसके बाद हम मिक्सी जार में बदाम, चीनी, केसर, इलायची पाउडर, दूध डालकर मिक्सी का ढक्कन लगाकर बंद कर लेंगे फिर इसे ग्राइंड कर लेंगे फिर मिक्सी का ढक्कन खोलेंगे और इसे एक गिलास में डाल कर इसके ऊपर पिस्ता या कोई भी ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करेंगे।

बादाम को दूध में कैसे पीना चाहिए। Badam shake kaise banate hain

 बादाम मिल्क शेक को मौसम के अनुसार ठंडा और गर्म दोनों तरह से पिया जा सकता है आपको जैसा पसंद हो आप पी सकते है इसमें हम दोनों तरह से बादाम शेक बनाने की विधि बतायेगे-

Cold badam milk shake (ठंडा बादाम मिल्क शेक)

अगर आप ठंडा मिल्क शेक पीना चाहते हैं तो मिल्क शेक बनाते समय ठंडे दूध का उपयोग करें या फिर मिल्क शेक बनाकर इसे आधे या 1 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें और ठंडा होने के बाद पिए।

cold badam shake recipe in hindi

Hot Badam milkshake (गर्म बादाम मिल्क शेक)

सर्दियों के मौसम में हम गर्म चीजें ज्यादा खाना पसंद करते हैं। चीनी मिल से भी गर्मी पीना पसंद करते हैं। बादाम मिल्क शेक बनाने के लिए हम सबसे पहले एक पैन में दूध डालकर गर्म करेंगे और जब उसने उबाल आने लगेगा तब इसमें चीनी, केसर और इलायची पाउडर डालकर मिक्स करेंगे फिर इसमें पीसा बादाम कर 2 से 3 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएंगे उसके बाद इसे एक गिलास में डालकर सर्व करेंगे और सर्दियों में गरमा-गर्म बादाम मिल्क शेक के मजे लेगे।

अन्य रेसिपी पढ़ें –

सूजी के नाश्ते

हर्बल टी रेसिपी

बादाम शेक के फायदे

       बादाम शेक रात में पीना ज्यादा फायदेमंद होता है इससे हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है जिससे   इम्यूनिटी मजबूत होती है बादाम में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं जिससे शरीर की विभिन्न समस्याओं को दूर करता है और बादाम को दूध में मिलाकर इसका सेवन बहुत ही फायदेमंद होता है।

        बादाम की तासीर गर्म होती है इसलिए इसका सीधे सेवन करने से अच्छा है आप इसे दूध के साथ मिक्स करके इलक शेक बना कर पिये यह एक अच्छा विकल्प है तो आइए देखते हैं बादाम मिल्क शेक के फायदे –

  1. कैल्शियम की कमी को दूर करता है। 30-35 की उम्र के बाद से हड्डियां कमजोर होने लगती है और जोड़ों में दर्द की समस्या शुरू होने लगती है ऐसे में बादाम मिल्क शेक कार्यगर साबित होता है।
  1. कब्ज और गैस की समस्या को दूर करता है- रोजाना सोने से एक-दो घंटे पहले अगर आप बादाम शेक का सेवन करते हैं तो यह आपके पेट की समस्या जैसे- कब्ज, गैस को दूर करता है।
  1. स्ट्रेस दूर करता है- आयुर्वेद के अनुसार दूध रिप्रोडक्टिव टिशूज को ऊर्जा प्रदान करता है और बदाम ऊर्जा का स्रोत भी है। यह आपके स्ट्रेस को भी दूर करने में मदद करता है।
  1. नींद आने की समस्या को दूर करता है- नींद इंसान के लिए बहुत जरूरी है और नींद ना आना एक बहुत बड़ी समस्या है। रोज रात में बादाम शेक का सेवन हमारे दिमाग को शांत रखता है और नींद भी अच्छी आती है।
  1.  कैंसर से बचाता है- बादाम कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है जिससे कैंसर का खतरा नहीं होता है।
  1.  वजन कम करता है- बादाम में फाइबर होता है। इसे दूध के साथ सेवन करने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है जिससे वजन कम होने के चांसेस ज्यादा होते हैं।
  1. त्वचा और बालों के लिए गुणकारी- बादाम युक्त विटामिन E हमारी त्वचा और बालों के लिए अच्छा होता है। यह त्वचा को सुंदर और जवां बनाए रखता है। साथ ही बालों के झड़ने की समस्या दूर होती है। बाल मजबूत,  घने और लंबे होते है। 
  1.   गर्भवती महिलाओं के लिये लाभकारी – गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के समय में कमजोरी लगती है तो वह रोज बादाम मिल्क शेक का सेवन करे इससे गर्भ ने पल रहे शिशु का दिमाग और हड्डियां भी मजबूत होगी।  
  1. दिमाग़ तेज़ करता है- बादाम मिल्क का रोजाना सेवन करने से दिमाग तेज होता है। स्ट्रेस कम होता है, दिमाग शांत रहता है और याद रखने में मदद मिलती है। 

Note – स्वास्थ्य सम्बंधी सभी बातें सिर्फ education purpose (जानकारी सम्बंधी) के लिए हैं, इनका पालन करने से पहले डॉक्टर से सलाह अवश्य लें

ध्यान देने वाली बाते

1. बादाम की तासीर गर्म होती है तो इसका ज्यादा सेवन ना करें। नहीं तो दस्त का समस्या होने हो सकती है।

2. जिन्हें एलर्जी हो, वह इसका सेवन ना करें।

अन्य रेसिपी पढ़ें –

चॉकलेट मिल्क शेक रेसिपी

असली गुड़ की पहचान कैसे करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here