Best 4 Herbal Tea | Tulsi Green tea kaise banaye | ग्रीन टी का उपयोग कैसे करें | Green tea ke fayde

    Tulsi Green tea एक आयुर्वेदिक दवा के रूप में जाना जाता है बहुत सी जड़ी-बूटीयो से तैयार ग्रीन टी हमारे सेहत के लिये किसी खजाने से कम नही है यह एक प्रकार की चाय ही होती है और इसे चाय की तरह ही पिया जाता है ग्रीन टी को कैमेलिया साइनेन्सिस के पौधे की पत्तियों से बनाया जाता है यह दिमाग़ को एकाग्रता प्रदान करता है।

      साथ ही कई बीमारियों से हमारे शरीर को बचाता भी है जैसे- डिप्रेशन, वजन कम करना, पेट की बीमारिया, दिल और रक्त वाहिकाओं के रोग, डायबिटीज, लो ब्लड प्रेशर, क्रोनिक फैटिग सिंड्रोम (सीएफएस), सिर दर्द और गुर्दे की पथरी (किडनी स्टोन) जैसे बीमारियों से लड़ने में मददगार होता है

वजन कम करने के लिए ग्रीन टी का सेवन बहुत ही लाभदायक होता है इसको हम खाना खाने के 2 घंटे पहले या बाद में पी सकते हैं यह वजन कम करने में मदद करता है और पेट की चर्बी को भी कम करने में मदद करना है।

हर्बल टी घर पर कैसे बनाये? । Home made green tea in hindi #1

यह हर्बल टी बनाने के लिये हमें ज्यादा मेहनत नही करनी है यह घर पर रखे सामान से ही बन जाती है और इसे बनाने में ज्यादा समय नही लगता है तो आइये जानते है ग्रीन टी बनाने के घरेलू उपाये के बारे में –

तुलसी ग्रीन टी कैसे बनाये | Tulsi green tea recipe

पानी             =              1 कप

पुदीना पत्ता    =               10-12

तुलसी पत्ता    =                10-12

दालचीनी       =                 1 टुकड़ा

काली मिर्च पाउडर     =        1 चम्मच

तुलसी ग्रीन टी बनाने की विधि | Tulsi green tea banane ki vidhi

  • सबसे पहले हम एक बर्तन में पानी गर्म करेंगे
  • फिर उसमें पुदीना, तुलसी के पत्ते, दालचीनी, कालीमिर्च पाउडर डालकर धीमी आंच में उबालें
  • कलर चेंज होने के बाद हम इसे 1 मिनट ढककर पकाएंगे
  • इसके बाद फिर गैस बंद कर देंगे
  • फिर नींबू का रस एक चम्मच डालकर मिक्स करेंगे
  • और एक कप में छानकर पीने के लिए सर्व करेंगे।
तुलसी ग्रीन टी बनाने की विधि

ऑर्गेनिक ग्रीन टी रेसिपी (lemon tea recipe in hindi) #2

ऑर्गेनिक ग्रीन टी आपको आसानी से बाजार में मिल जाएगी इसमें निम्बू डाल कर आसानी से बना सकते है ये हमारे शरीर के लिये बहुत ही फायदेमंद होती है यह वजन कम करने में मददगार भी होती है।

लेमन ग्रीन टी बनाने की सामग्री

निम्बू                 =             ½

ऑर्गेनिक ग्रीन टी  =         1 चम्मच

पानी                 =         1 कप

lemon tea recipe hindi salahkar

लेमन ग्रीन टी बनाने की विधि

लेमन टी बनाने के लिए हम एक बर्तन में पानी डाल कर उबालेगे फिर उसमें आधा नींबू निचोड़ कर छिलका उसी में डाल देंगे और एक चम्मच ऑर्गेनिक ग्रीन टी डाल कर अच्छे से आधा मिनट तक पका लेंगे फिर हम इसे ढक कर कुछ देर छोड़ देंगे और गैस बंद कर देंगे उसके बाद हम इसे छान कर पीने के लिए सर्व करेंगे।

हल्दी वाली हर्बल टी | Haldi Herbal Tea recipe in hindi #3

हल्दी वाली चाय आयुर्वेदिक सामग्रीओ से युक्त स्वास्थ्य के लिये कई तरह से फायदेमंद होती है यह लिवर और ह्रदय को स्वस्थ रखती है।

हल्दी वाली हर्बल टी बनाने की सामग्री

पानी                       =         1½ कप

हल्दी                      =          1 चम्मच

काली मिर्च पाउडर      =         ½ चम्मच   

अदरक  का पेस्ट        =          ½ चम्मच

हल्दी वाली हर्बल टी बनाने की विधि | Haldi Herbal Tea banane ki vidhi

एक बर्तन में पानी और हल्दी डालकर गर्म करेंगे फिर काली मिर्च पाउडर और अदरक का पेस्ट डालकर उबालनें देंगे 10 मिनट बाद गैस बंद करके इसे पीने के लिए सर्व करेंगे।

अन्य रेसिपी पढ़ें – सूजी के नाश्ते

लेमन, जिंजर (इम्युनिटी बूस्टर) | Tulsi green tea lemon ginger #4

निम्बू और अदरक को पानी में उबाल कर पीने से इम्युनिटी पॉवर बढ़ती है साथ में इसमें तुलसी भी डाल सकते हैं इससे हम दिन भर फुर्ती के साथ काम कर सकते है यह मौसम के कारण हुई एलर्जी में भी मदद करता है।

लेमन, जिंजर (इम्युनिटी बूस्टर) बनाने की सामग्री 

पानी                       =              1कप

अदरक का पेस्ट         =             1 चम्मच

निम्बू का रस             =             1 चम्मच

चायपत्ती                  =             ½ चम्मच

तुलसी     =         10 पत्तियां

 लेमन, जिंजर (इम्युनिटी बूस्टर) बनाने की विधि

एक बर्तन में पानी डालकर गर्म करेंगे फिर अदरक का पेस्ट डालकर उबलने देंगे फिर इसमे तुलसी की पत्तियां, नींबू का रस डालेंगे और 1 मिनट उबालने के बाद इसमें आधा चम्मच चायपत्ति डाल देंगे और 2 मिनट उबालकर तक पकाएंगे फिर थोड़ी देर ढक कर रख देंगे इसके बाद हम इसे छानकर पीने के लिए सर्व करेंगे।

Note – आप चाहें तो इसको बिना चायपत्ति के भी बना सकते हैं

ग्रीन टी को कब पीना चाहिए?

ग्रीन टी एक दवा के समान है इसे लिए इसे दवा की तरह ही पीना चाहिए न की चाय की तरह ये हमारे लिए फायदेमंद होती है पर ज्यादा सेवन करने से ये हानिकारक भी हो सकती है ग्रीन टी को खाने से 2 घंटे पहले या 2 घंटे बाद में पीना चाहिए और एक दिन में 3 कप ही ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए इसका ज्यादा सेवन आपकी सेहत के लिए हानिकारक है।

ग्रीन टी के फायदे और नुकसान

जिस तरह से एक सिक्के के दो पहलु होते है उसी तरह से हर चीजे के फायदे और नुकसान भी होते है यदि नियमित रूप से किया जाए तो फायदा नही तो नुकसान ऐसे ही ग्रीन टी के भी कुछ फायदे है तो कुछ नुकसान भी है आयुर्वेद के अनुसार यह एक आयुर्वेदिक औषधि है तो इसका दवा की ही तरह नियमित रूप से सेवन करे तो यह फायदा करेगी और ज्यादा मात्रा में सेवन करेंगे तो यह नुकसानदायक भी है।

तो चलिए जानते है इसके फायदे और नुकसान के बारे में साथ ही हमें किन-किन बातो का ध्यान रखना चाइये-

ग्रीन टी पीने के फायदे | Green tea benefits in hindi

  • ग्रीन टी पीने से शरीर से टॉक्सिन दूर होते हैं।
  • ग्रीन टी के पीने से शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।
  • ग्रीन टी पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है।
  • ग्रीन टी में एमिनो एसिड पाया जाता है।
  • ग्रीन टी में एंटीएजिंग एलीमेट्स होते है जिससे त्वचा जवा दिखती है।
  • स्किन इंफेक्शन दूर होते है।
  • वजन घटाने में मदद करता है।
  • इसमें प्रचुर मात्रा में फास्फोरस पाया जाता है जिससे हमारे दांत मजबूत रहते हैं।
  • ग्रीन टी में एंटी कैंसर एलिमेंटस पाए जाते हैं जो कैंसर से बचाते हैं।

ग्रीन टी के सेवन में याद रखने वाली बाते व नुकसान

  • ग्रीन टी को कभी भी खाली पेट नहीं पीना चाहिए।
  • एक दिन में तीन कप से ज्यादा ग्रीन टी का सेवन शरीर के लिए हानिकारक होता है।
  • ग्रीन टी को खाने के एक-दो घंटे बाद या पहले ही पीना चाहिए।
  • रात के समय में ग्रीन टी का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • ग्रीन टी को लंबे समय तक नहीं रखना चाहिए।
  •  ग्रीन टी को ज्यादा देर तक नहीं उबलना चाहिए नहीं तो एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
  • जिन लोगों को रात में नींद नहीं आती है, उन्हें ग्रीन टी का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • आयरन की कमी हो तो ग्रीन टी का सेवन नही कर्मा चाहिए नही तो आपको खून की कमी की समस्या और ज्यादा बाद जाएगी।
  • जिसे हमेशा सिर दर्द रहता है, उन्हें ग्रीन टी का सेवन नही करना चाहिए।
  • ग्रीन टी हाई ब्लड प्रेशर वालों के लिए हानिकारक हो सकता है।

प्रेगनेंसी में ग्रीन टी

प्रेगनेंसी में ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं पर ज्यादा मात्रा में इसका सेवन ना करें ग्रीन टी में कैफीन होता है इसलिए अगर आपको ग्रीन टी की आदत है तो आप 1 दिन में एक कप ही ग्रीन टी का सेवन करें इससे ज्यादा आपके और आपके बच्चे के लिए हानिकारक हो सकता है।

पीरियड्स में ग्रीन टी

  पीरियड्स के समय ग्रीन टी का सेवन पेट के लिए बहुत लाभदायक होता है यह रक्त के बहाव को कम करता है और पीरियड्स में होने वाले ऐठन को कम करने में मदद करता है महिलाओं में एस्ट्रोजन लेवल और प्रजनन को बढ़ाता है और हीमोग्लोबिन स्तर को बनाये रखता है पीरियड्स के समय में ग्रीन टी का सेवन करने से शरीर में कैफ़ीन की मात्रा कम हो जाती है और यह मिडलिंग को भी कम करती है।

ग्रीन टी और शहद

शहद के साथ अगर आप ग्रीन टी का सेवन कर रहे हैं तो इसे तुरंत बंद कर दे क्योंकि शहद को गर्म पानी के साथ पीना हमारे शरीर के लिए हानिकारक होता है यह डायबिटीज, हृदय रोग, नपुंसकता, अर्थराइटिस जैसी अनेक बीमारियों को जन्म देता है ज्यादा लंबे समय तक इसका उपयोग करना हमारे लिए जानलेवा साबित हो सकता है आयुर्वेद के हिसाब से शहद को गर्म पानी मे पीना गलत है गर्म किया हुआ शहद खाने पर या गर्मी से आकर तुरंत शहद का सेवन करने पर यह हानिकारक हो सकता है।

             अगर आप ग्रीन टी के साथ शहद का सेवन करना ही चाहते हैं तो ग्रीन टी को पहले अच्छे से ठंडा कर ले आप चाहें तो इसे फ्रिज में रख के भी ठंडा कर सकते है उसके बाद इसमें शहद मिलाकर इसे पिए।

अन्य रेसिपी पढ़ें – कच्चे केले चिप्स रेसिपी

अन्य रेसिपी पढ़ें – स्वादिष्ट नमक पारे की रेसिपी

मैं एक दिन में कितनी हर्बल चाय पी सकता हूं?

हर्बल टी एक आयुर्वेदिक औषधि है इस लिये इसे दवा की तरह ही पिए इसका ज्यादा सेवन करने से ये हानिकारक भी हो सकता है इसे एक दिन में कम से कम 2-3 बार से ज्यादा नही पीना चाहिए और इसे नास्ते या खाने से 1 घंटे पहले या बाद में पिए रात के समय में इसका सेवन ना करे।

क्या खाली पेट हर्बल चाय पीना अच्छा है?

नही, खाली पेट हर्बल टी नही पीना चाहिए नाश्ता करने के 1 घंटे बाद ही इसे पीना चाहिए अगर आपको नाश्ता करने का मन नही है तो भी थोड़ा बहुत कुछ इसके साथ खा सकते है

क्या ग्रीन टी को खाली पेट पीना चाहिए?

नही, ग्रीन टी को खाली पेट नही पीना चाहिए ग्रीन टी सुबह का नाश्ता करने के 2 घंटे बाद ही पीना चाहिए नही तो आपको पेट से जुडी समस्या हो सकती है।

हर्बल टी में क्या क्या पड़ता है?

हर्बल टी बहुत तरह से बनती है साधारण हर्बल टी तुलसी के पत्ते, पुदिना के पत्ते, अदरक और निम्बू का रस डाल कर बना के पी सकते है।

कीफ चाय कैसे बनाते हैं?

किसी भी तरह की चाय में आप कीफ की कुछ बूंदे छिड़क सकते हैं आपकी कीफ चाय बन के तैयार हो जाएगी

अदरक की चाय रोज पीने से क्या होता है?

अदरक की चाय रोज ज्यादा मात्रा में पीने से पेट की समस्या हो सकती है जैसे पेट मे गैस बनना, जलन होना, बेचैनी होना, जिन लोगो को ब्लड प्रेशर की समस्या नही है उन्हें इसका सेवन कम करना चाहिए।

Rate this post

Leave a Comment