Sukhe nariyal ki barfi recipe

भारतीय संस्कृति में नारियल को बहुत ही शुभ फल माना गया है इसलिए इसका उपयोग पूजा-पाठ में भी किया जाता है नारियल को श्रीफल और नारिकेल फल भी कहा जाता है यह हमारी सेहत के लिए एक अच्छा फल है तो इस आर्टिकल में हम सूखे नारियल की बर्फी एवं अन्य सम्बंधित रेस्पी बताएंगे। नारियल का पानी सेहत के लिए ज्यादा लाभदायक होता है जिसमें प्रोटीन एंटीऑक्सीडेंट और कुछ मात्रा में नेचुरल शुगर भी होती है जो हमें तेजी से एनर्जी देती है।

Table of Contents

सूखे नारियल की बर्फी बनाने की रेसिपी | Sukhe nariyal ki barfi recipe ( #1)

nariyal-barfi-recipe-hindi

सूखे नारियल की बर्फी बनाने की सामग्री

नारियल                 =    1 सूखा कद्दूकस किया हुआ 

 दूध                     =             1 कप

इलायची पाउडर      =            1 चम्मच

चीनी                   =           ½ कप

घी                     =           1 चम्मच

ड्राई फ्रूट्स           =           बादाम, काजू कटे हुए

सूखे हुए नारियल की बर्फी बनाने की विधि | | Sukhe gole ki barfi recipe

  • नारियल की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले हम एक पैन में घी डालकर गर्म करेंगे फिर इसमें नारियल डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए 2 मिनट तक भुनेगे
  • फिर दूध, चीनी डालकर 10 मिनट तक पकाएंगे फिर इलायची पाउडर डालकर मिक्स करेंगे और फिर एक प्लेट में घी लगाकर फैला लेंगे
  • फिर इसमें नारियल का मिक्सर डालकर फैला देंगे इसके ऊपर ड्राई फ्रूट्स डालकर चारो तरफ फैला देंगे
  • फिर फ्रिज में देंगे इसके बाद मंदिर चाहें शेप में कट कर के खाने के लिए सर्व करेंगे।
Sukhe nariyal ki barfi

Nariyal ki barfi recipe | ताज़े नारियल की बर्फी | Coconut barfi Recipe #2

नारियल की बर्फी बनाने की सामग्री

ताजा नारियल             =             1 

दूध                        =             1कप

चीनी                      =              1 कप 

 देसी घी                 =            1 बड़ा चम्मच 

 केवड़ा एसेंस            =             3-4 बून्द 

खाने वाला रंग           =         नारंगी और हरा 

 पिस्ता                    =            सजाने के लिए

नारियल की बर्फी बनाने की रेसिपी

 अभी हमने ऊपर नारियल की बर्फी रेसिपी बनाने हेतु सामग्री बताई है अब हम इसके स्टेप बताएंगे

  • सबसे पहले नारियल के काले वाले हिस्से को हटाएंगे इसके बाद इसे दूध के साथ बारीक़ पीस लेंगे
  • अब कढ़ाई में घी डालकर गर्म करेंगे और नारियल वाले पेस्ट को तब तक भूनेंगे जब तक दूध सुख नही जाएगा
  • उसके बाद इसमें चीनी डालकर मिक्स करेंगे और लगातार चलाते रहेंगे जब नारियल कढ़ाही छोड़ने लगेगा तब इसे एक अलग थाली में निकालकर इसे तीन हिस्से में बांट लेंगे
  • फिर एक हिस्से में नारंगी रंग अच्छे से मिक्स करेंगे और दूसरे हिस्से में हरा रंग अच्छे से मिक्स करेंगे
  • अब एक अलग थाली में तेल लगाकर चिकना कर लेगे फिर नारियल के तीनों रंग वाले मिश्रण को अलग-अलग चपटा फैलाएंगे इसके ऊपर पिस्ता डालकर फैलाएंगे
  • अब इसे ठंडा होने देंगे ठंडा होने के बाद इसे मनचाहे शेप में काटेंगे अब इसे खाने के लिए सर्व करेंगे।

चना दाल- गुड़ की नारियल बर्फी रेसिपी | Chana Dal, Gur Aur Nariyal Ki Burfi (#3)

चना दाल गुड की बर्फी खाने में बड़ी ही मजेदार लगती है और हम लेके आये हैं आपके लिए इसको बनाने का आसान तरीका, तो चलिए शुरू करते हैं

चना दाल- गुड़ की नारियल बर्फी बनाने की सामग्री

चना दाल           =    2 कप (पानी में भिगोया हुआ)

गुड़                  =          2

ताजा नारियल (कद्दूकस किया हुआ)  =    2 कप 

इलायची पाउडर                     =        1 चम्मच 

 केसर                                 =        1 धागा 

 रोस्टेड काजू (कटे हुए)           =       4-5 

रिफाइंड कपूर                      =      1 छोटा टुकड़ा 

चना दाल- गुड़ की नारियल बर्फी बनाने की विधि

चना-दाल-गुड़-की-नारियल बर्फी रेसिपी
  • सबसे पहले एक पैन में घी गर्म करेंगे फिर भीगी हुई चने की दाल को 4-5 मिनट के लिए धीमी आंच पर भून लेगे
  • जब घी पैन में छोड़ने लगे तब इसमें नारियल को मिक्स करके फिर से लगभग 5 मिनट तक भुनेगे
  • इसके बाद इलायची पाउडर, केसर, गुड़ डालकर इसमें मिक्स करेंगे
  • जब गुड़ पूरी तरह पिघल जाएगा तब इसमें काजू को भी मिक्स करेंगे
  • एक एल्यूमिनयम ट्रे में थोड़ा घी लगा कर चिकना कर लेगे अब इस ट्रे में पूरे मिश्रण को एक साथ फैला देंगे
  • एक थाली में और छोटा-सा रेक्टेगल बनाएंगे अब इसके ऊपर कपूर रखेंगे और जला देंगे और इसे दाल वाले मिश्रण के ऊपर रखेंगे
  • अब एक और थाली लेकर पूरे मिश्रण को ढक देंगे लगभग ½ मिनट ढकने के बाद कपूर को हटाएंगे और नारियल बर्फी को कुछ देर के लिए फ्रिज में रखेंगे
  • जब मिश्रण पूरी तरह से सेट हो जाए तभी से मनचाहे शेप में कट कर देंगे।

यह भी पढ़ें – छेना के रसगुल्ला बनाने की विधि

नारियल की चटनी | Nariyal chutney recipe in hindi (#4)

नारियल की चटनी बनाने की सामग्री

कच्चा नारियल             =                1

नारियल का पानी          =        जितना भी एक नारियल में निकले

निम्बू का रस               =      1 निम्बू

हरी मिर्च                   =       2 कटी हुई

नमक                      =       स्वादनुसार

चीनी                       =       1 चम्मच

दही                       =       ½ कप

हींग                      =       ½ चम्मच

राई                      =        1 छोटा चम्मच

करी पत्ता              =         5-6

नारियल की चटनी बनाने की विधि | Nariyal chutney banane ki vidhi

  • सबसे पहले कच्चा नारियल लेंगे और उसे साफ करके छोटे-छोटे टुकड़ों में कट कर लेंगे और उसका पानी एक बाउल में रख लेंगे
  • अब नारियल को एक मिक्सी जार में डालकर इसमें नमक, चीनी, हरी मिर्च, निम्बू का रस, दही और नारियल का पानी डालकर एक पेस्ट बना लेगे
  • अब इसे एक बाउल निकाल लेंगे फिर इसमें तड़का लगाएंगे तड़के के लिए एक पैन में तेल डालकर गर्म करेंगे
  • फिर इसमें हींग, राई, करी पत्ता डालकर मिक्स कर लेंगे और फिर इसे नारियल के पेस्ट में डालकर मिक्स कर लेगे
  • अब हम इस चटनी इटली, सांभर, डोसे के साथ खाने के लिए सर्व करेंगे।

नारियल पानी पीने के फायदे

  • नारियल का पानी सुबह के समय खाली पेट पीना ज्यादा फायदेमंद होता है। सुस्ती दूर करता है दिनभर एनर्जी बनी रहती है।
  •  एक्सरसाइज के पहले या इसके बाद पी सकते हैं यह एक नेचुरल एनर्जी ड्रिंक है।
  • नारियल पानी की तासीर ठंडी होती है इसलिए जिन लोगों को बार बार जुकाम होता है, उन्हें यह ज्यादा मात्रा में नहीं पीना चाहिए और रात पर सर्दी में ना पिए।
  • बालों के झड़ने की समस्या को दूर करता है।
  • प्रेगनेंसी में नारियल का पानी सेवन फायदेमंद है।
  • माइग्रेन की समस्या होने पर नारियल का पानी फायदेमंद है।
  •  आंखों में जलन की समस्या होने पर नारियल का पानी पीने से लाभ मिलता है।
  • थकान और तनाव दूर करता है।
  • वजन कम करने में मदद करता है।
  • ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।

नारियल पानी पीने के नुकसान

  • नारियल के पानी का सेवन एलर्जी होने पर नहीं करना चाहिए।
  • पेट की समस्या हो रही है तो नारियल के पानी का सेवन नही करना चाहिए।
  • अगर आप की सर्जरी हुई है तो नारियल का पानी का सेवन कुछ समय तक बंद कर दे।

अन्य रेसिपी पढ़ें – स्वादिष्ट पनीर जलेबी की रेसिपी

नारियल से क्या क्या बनाया जा सकता है?

नारियल से बहुत सारे व्यंजन बना सकते है जैसे- हम नारियल में पनीर मिलाकर मोदक बना सकते हैं नारियल के लड्डू बनाए जा सकते है नारियल की बर्फी, चटनी, नारियल मावा लड्डू, नारियल चूरमा आदि अनेक प्रकार के व्यंजन बना सकते है।

नारियल की बर्फी को आप कैसे स्टोर करते हैं?

नारियल बर्फी को हम सूखे हवादार कंटेंनर में कर के स्टोर कर सकते है हम इसका ज्यादा दिनों तक सेवन कर सकते है।

क्या हम नारियल की बर्फी फ्रीज कर सकते हैं?

जी हाँ, नारियल की बर्फी को हम 2-3 महीनों तक फ्रिज में आसानी से स्टोर कर सकते है।

मेरी नारियल की बर्फी क्यों नहीं जम रही है?

अगर आप नारियल के मिश्रण को गैस पर से जल्दी उतार लेते हैं तो यह ठंडा होने के बाद सेट नहीं हो पाता है और कट करते समय उखड़ने लगता है तो इसका मतलब है की आपको इसे थोड़ा और पकाने की जरूरत है आप चाहे तो थोड़ा और भी डाल सकते हैं यह जब अच्छी तरह से पक जाएगा तब अच्छे से सेट हो जाएगा।

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here