Maida Malpua banane ki vidhi by hindisalahkar.com

दोस्तों इस आर्टिकल में हम आपको 4 तरीके के Malpua banane ki vidhi के बारे में बतायेंगे जिनमे Chashni malpua recipe in hindi, Rabdi malpua recipe in hindi, मैदा और सूजी का मालपुआ, ब्रैड मालपुआ रेसिपी आदि के बारे में बतायेंगे

Table of Contents

मालपुआ एक पैन केक है जो हम बहुत ही आसानी से बना सकते हैं। यह मीठे के रूप में खाया जाता है। मालपुआ बहुत ही पुराने समय से बनाया खाया जा रहा है समय के साथ-साथ इसका बनाने का तरीका भी बदल गया है इसे हम आटे, मैदे और सूजी के साथ बहुत अधिक आसानी से बना कर खा सकते हैं इसका उल्लेख ऋग्वेद में उपुपा के रूप में हुआ है शुरू में इसे जौ के आटे से बनाते थे ऋग्वेद में यह भोजन में एक महत्वपूर्ण मिठाई थी दूसरी शताब्दी में इसका एक नाम और पड़ा पुपालिके के इसका अर्थ है ‘गेहूं चावल के आटे का एक छोटा केक’ त्योहारों में मालपुआ ज्यादातर मीठे के रूप में बनाया जाता है भारत के मशहूर जगन्नाथ मंदिर में मालपुआ भी रोज प्रसाद के रूप में चढ़ाया जाता है। 

आज हम जानेगे मालपुआ की अनेक सामग्री और विधि के बारे में-

मैदा का मालपुआ रेसिपी इन हिंदी (मैदा और सूजी का मालपुआ) #1

यह मालपुआ सूजी और मैदे को मिक्स कर के बनाया जाता है ये सूजी और मीडिआ की वजह से क्रिस्पी बनता है बेटर बनाते समय ये ध्यान दें कि बेटर ना ज्यादा गाढ़ा हो ना ज्यादा पतला तो आइए इसकी रेसिपी के बारे में जानते है।

 मैदा का मालपुआ बनाने की सामग्री

  मैदा                =           1 कप 

  सूजी               =           ½ कप

  चीनी               =           1 कप

  इलायची पाउडर  =          1 चम्मच

  नारियल का बुरादा =         2-3 बड़ा चम्मच

     तेल                =         छानने के लिए

     दूध          =        जितने में बेटर तैयार हो जाए 

Maida Malpua banane ki vidhi | मैदा का मालपुआ बनाने की विधि | Maida Malpua kaise banate hain)

  • सबसे पहले एक बाउल में दूध लेंगे और इसमें चीनी डालकर घोलेंगे
  • घुलने के बाद इसमें मैदा, सूजी मिलाकर मिक्स करेंगे इसके बाद इलायची पाउडर,नारियल का बुरादा मिलाकर मिक्स कर लेगे
  • फिर इसे दो-तीन घंटे के लिए ढक कर रख देंगे
  • इसके बाद अब एक कढाही में तेल गर्म करेंगे और तेल गर्म होने के बाद एक कल्छुल से बैटर को डालेंगे और पकने देंगे
  • जब वह एक तरफ से ब्राउन होने लगे तब उसे पलट देंगे दोनों साइड में ब्राउन होने के बाद उसका तेल गारते हुए निकाल लेंगे अब इसे गरमा-गर्म सर्व करेंगे।
Chashni malpua recipe in hindi

चाशनी वाला सूजी मालपुआ रेसिपी इन हिंदी | Chashni malpua recipe in hindi #2

यह सूजी के मालपुआ की रेसिपी है जो कि चाशनी के साथ बनती है इसे चाशनी मालपुआ भी कह सकते है गेहूं के आटे का मालपुआ बना कर उसे चाशनी में डुबो कर कुछ देर के लिये रख देगे उसके बाद इसे खाने के लिये परोसेगे तो आइये इसकि रेसिपी के बारे में बात करेंगे।

सूजी मालपुआ बनाने की सामग्री 

सूजी                 =               1 कप

गेहूं का आटा       =                1 कप

दूध                   =               1½ कप

नारियल का बुरादा  =             ½ कप

 इलायची पाउडर    =             1 चम्मच

 काजू              =  6-7(छोटे-छोटे टुकड़ो में कटे हुए)

तेल                =         छानने के लिए

चाशनी बनाने के लिए 

चीनी               =                1½ कप

पानी              =            2 कप       

छोटी इलायची   =           5-6 

Chashni malpua recipe in hindi

चाशनी वाला मालपुआ बनाने की विधि | Chashni Malpua banane ki vidhi

सबसे पहले एक बार में सूजी, गेहूं का आटा, दूध को डालकर मिक्स करके एक बैटर तैयार करेंगे फिर इलायची पाउडर, नारियल का बुरादा और काजू डालकर मिक्स करेंगे अब इसे 2 घंटे के लिए ढक कर रख देंगे 2 घंटे बाद हम बैटर को देखेंगे अगर गाढ़ा होगा तो हम इसमें दूध या पानी डालकर थोड़ा पतला कर लेगे इसके बाद एक कढ़ाही में तेल डाल कर गर्म करेंगे ज़ब तेल अच्छे से गर्म हो जायेगा तब हम इसमें एक कल्छुल बेटर डालेगे और दोनों साइड से ब्राउन करने तक पका लेगे फिर इसे एक प्लेट में निकल देंगे।

चाशनी बनाने की विधि-

एक बर्तन में चीनी लेंगे और इसमें डेढ़ कप पानी डालकर गर्म करेंगे फिर इलायची डालकर मिक्स करेंगे इसे हम एक उबाल आने तक उबलने देंगे उबाल आने के बाद 1 मिनट पका कर गैस बंद कर देंगे और ठंडा होने के लिए रख देंगे ज़ब हल्का गुनगुना हो तब हम इसमें मालपुआ डालकर 5 से 10 मिनट के लिए ढक कर रख देंगे इसके बाद हम इसे चाशनी से निकल कर खाने के लिए सर्व करेंगे। तो दोस्तों अगर आपको चाशनी वाले मालपुआ बनाने की विधि अच्छी लगी हो तो इसे अपने अपने और साथियों के साथ शेयर करें|

अन्य रेसिपी पढ़ें – छेना रसगुल्ला रेसिपी

रबड़ी राजस्थानी मालपुआ रेसिपी इन हिंदी | Rabdi malpua recipe in hindi #3

राजस्थान में रबड़ी मालपुआ बनाया जाता है यह मालपुआ बहुत ही स्वादिष्ट लगता है अगर आपने अभी तक यह मालपुआ नही खाया तो एक बार यह रेसिपी जरूर ट्राई करे।

राजस्थानी मालपुआ बनाने की सामग्री-

  मैदा                =           1 कप 

  तेल                =            छानने के लिए 

रबड़ी बनाने के लिए-

  दूध                =            1 लीटर

इलायची पाउडर   =           1 चम्मच

 केसर               =            ½ चम्मच 

चाशनी के बनाने के लिए-

  चीनी               =           1कप 

 पानी              =            2 कप       

 छोटी इलायची   =           5-6

 पिस्ता             =           गार्नीश करने के लिए

मालपुआ बनाने की विधि-

इस विधि में मालपुआ बनाने की विधि के साथ-साथ रबड़ी बनाने की विधि और चाशनी बनाने की विधि के साथ सामग्री के बारे में भी बतायेगे तो आइए जानते है इसकी विधि के बारे में।

रबड़ी बनाने को विधि-

सबसे पहले दूध को एक पैन में डालकर गर्म करेंगे एक उबाल आने के बाद गैस की आंच धीमी करके पकाएंगे  दूध को लगातार चलाते हुए रबड़ी बनाएंगे जब रबड़ी बन जाए तब एक बाउल में रबड़ी निकाल लेंगे थोड़ी सी रबड़ी पैन में बचा लेंगे यह बाद में मालपुए के ऊपर डालकर सर्व करेंगे सर्व करने के लिए जो रबड़ी बचाएंगे उसमे इलायची पाउडर और केसर डाल कर थोड़ा देर मिक्स कर के पका लेगे।

चाशनी बनाने की विधि-

एक पैन में चीनी और पानी डालकर गर्म करेंगे फिर इलायची, केसर डालकर मिक्स करेंगे इसे हम एक उबाल आने तक उबलने देंगे उबाल आने के बाद 1 मिनट पका कर गैस बंद कर देंगे और ठंडा होने के लिए रख देंगे।

Rabdi Malpua banane ki vidhi

रबड़ी के मालपुआ बनाने की विधि | Rabdi Malpua banane ki vidhi

अब इस रबड़ी में मैदा डालकर अच्छे से मिक्स करेंगे अगर बेटर गाढ़ा हो तो इसमें दूध डालकर पतला कर सकते हैं बेटर बनने के बाद हम इसे 15-20 मिनट के लिए ढक कर रख देंगे फिर एक पैन में तेल डालकर गर्म करेंगे और उसमें बैटर डालकर दोनों तरफ से ब्राउन होने के बाद हम इसका तेल निचोड़ते हुए निकाल लेंगे और चाशनी में डालकर 2 मिनट के लिए छोड़ देंगे उसके बाद एक प्लेट में मालपुआ निकालकर उसके ऊपर रबड़ी डालकर पिस्ता से गार्निश करके सर्व करेंगे।

ब्रैड मालपुआ रेसिपी इन हिंदी | Bread malpua recipe in hindi #4

यह ब्रैड मालपुआ की रेसिपी बहुत ही रस से भरी हुई और स्वादिष्ट होती है इसमें देसी घी में ब्रैड को तल के दूध और चीनी के मिश्रण में डुबो कर बनाते है तो चलिए चलते है इसकी रेसिपी के बारे में जानने के लिये।

ब्रैड मालपुआ बनाने की सामग्री-

ब्रेड                      =          4 स्लाइस 

देसी घी                 =           4 बड़े चम्मच 

दूध                      =           1½  कप 

 चीनी                   =            ½ कप 

इलायची पाउडर     =             ½ चम्मच 

 पिस्ता                 =             गार्नीश के लिए

 ब्रैड मालपुआ बनाने की विधि | Bread Malpua banane ki vidhi

दूध और चीनी को एक बर्तन में उबालेंगे और उबलने के बाद इसमें एक चम्मच घी डालेंगे फिर इसे आधा होने तक चलाते हुए उबालेंगे अब इसमें ध्यान रहे कि दूध उफनने न पाए हल्का गाढ़ा होने के बाद गैस बंद कर देंगे और इसमें पिस्ता, इलायची पाउडर मिला लेंगे अब एक पैन में घी गर्म करेंगे और कटे हुए ब्रेड को गोल्डन ब्राउन करते हुए तलेगे फिर तले हुए ब्रेड को चीनी मिले हुए अलग दूध में 2 मिनट के लिए डुबोकर रख देंगे फिर इसे दूध उसे निकालने के बाद ब्रेड को पहले से तैयार दूधवाले मिश्रण में डालेंगे फिर ब्रैड मालपुआ को एक प्लेट में रखकर इसके ऊपर पिस्ता से गार्नीश कर के खाने के लिए सर्व करेंगे।

अन्य रेसिपी पढ़ें –

बादाम मिल्क शेक रेसिपी

5+ हेल्दी एंड टेस्टी वेज पुलाव रेसिपी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here