[सेहतमंद] सत्तू का पराठा | Sattu ka paratha recipe in hindi

इस आर्टिकल में बिहारी सत्तू का पराठा (Bihari sattu ka paratha recipe) स्टेप by स्टेप बताई गयी है तथा इससे जुड़े कुछ सवाल जैसे 1 सत्तू पराठे में कितनी कैलोरी होती है आदि के बारे में जानकारी दी गयी है

अगर सत्‍तू से बनने वाली सबसे आसान रेसिपी की बात की जाए तो ‘सत्‍तू के पराठे’ का नाम मन में सबसे पहले आता है सत्‍तू का पराठा आप बहुत ही आसान स्‍टेप्‍स को फॉलो कर घर में बना सकती हैं बेस्‍ट बात तो यह है कि इस पराठे को आप केवल अचार या चटनी के साथ परोस सकती हैं खाने में बेहद स्‍वादिष्‍ट लगने वाले इस पराठे को बनाने में भी बहुत कम समय लगता है।

सत्तू का पराठा बिहार के लोगों के लिए प्रोटीन के शाकाहारी स्रोतों में से एक है और कई प्रामाणिक बिहारी व्यंजनों में इसका उपयोग किया जाता है  सत्तू का उपयोग करने का सबसे आम तरीका पराठों में है सत्तू आटा जड़ी बूटियों के साथ मसालेदार होता है और पूरे गेहूं के आटे में भरा जाता है, तवा पर पकाया जाता है और दही के साथ परोसा जाता है तो चलिए इसकी रेसिपी के बारे में बात करते है।

Sattu paratha recipe in hindi | बिहारी सत्तू का पराठा रेसिपी | Bihari sattu paratha recipe

चना सत्तू का पराठा रेसिपी (sattu ka paratha recipe) यह व्यंजन चना सत्तू के भरवां से तैयार किया जाता है यह व्यंजन खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक गुणों से भी भरपूर है यह व्यंजन को नाश्ते में या फिर कोई भी मुख्य भोजन में सेवन किया जा सकता है स्कूल या ऑफिस के लंच बॉक्स के लिए यह एक अच्छा विकल्प है तो आईये इसमें लगने वाली सामग्री और सत्तू पराठा बनाने की विधि के बारे में जानते है।

Bihari sattu paratha
Photo by dhiraj jain: https://www.pexels.com/photo/baked-flatbread-with-cheese-on-wooden-plate-12737919/

सत्तू तैयार करने की सामग्री-

 चने का सत्तू     –     1कप

 लहसुन-अदरक पेस्ट   –    1 चम्मच

प्याज     –     2-3 (बारीक़ कटा हुआ)

हरी मिर्च    –   2-3  (बारीक़ कटा हुआ)

हरा धनिया  – 1 चम्मच

अजवाइन   – 1 छोटा चम्मच

नींबू का रस  –   2-3 निम्बू

सरसों का तेल  –   2 चम्मच

मंगरैल           –    1 चुटकी

हींग              –     1 चुटकी

नमक     –   स्वादनुसार

पराठे के लिए आटा तैयार करने की सामग्री-

आटा   –     2 कप

पानी   –   आवश्यकतानुसार

घी/तेल   –   पराठे में लगाने के लिए 

पराठे का आटा तैयार करने की विधि-

सबसे पहले एक बर्तन में आटा छानेगे फिर उसमे थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गुंदेंगे जैसे पूड़ी का आटा तैयार करते हैं उसी तरह से कड़ा आटा तैयार करके उसके ऊपर घी/तेल लगाकर आधे घंटे के लिए रख देंगे।

 सत्तू तैयार करने की विधि-

  •  एक बाउल में चने का सत्तू लेंगे और उसमें लहसुन-अदरक पेस्ट, प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, अजवाइन, नींबू का रस, सरसों का तेल, मंगरैंल, हींग, नमक आदि सारी सामग्री डालकर अच्छे से मिक्स कर लेंगे।
  • अब परांठे में भरने के लिये सत्तू तैयार है सत्तू में नमक और खट्टापन देखने के लिए आप एक बार टेस्ट करके देख सकते हैं।

सत्तू पराठा बनाने की विधि | sattu ka paratha banane ki vidhi  |  सत्तू पराठा कैसे बनाया जाता है

  •  आटे की बड़ी-बड़ी लोईया बनाएंगे।
  • फिर इसे अंगुलियों की सहायता से कटोरी जैसा आकार देंगे।
  • फिर इसमें एक चम्मच से आधा चम्मच सत्तू भरेंगे।
  • और आटे को चारों तरफ से धीरे-धीरे सत्तू को अंदर की तरफ प्रेस करते हुए आटे का मुंह बंद कर देंगे।
  •  और गोल करके दोनों हथेलियों से हल्का सा दबाकर थोड़ा चपटा कर लेंगे और आराम-आराम से बेल लेगे।
  • अब इसे गर्म तवे पर डाल कर दोनों साइड से तेल लगाकर पकायेगे।
  • पक जाने के बाद हम इसे एक प्लेट में रख कर चटनी, अचार, सलाद के साथ सर्व करेंगे।
Sattu paratha recipe in hindi

Calories in sattu paratha

लोगो के सबसे पसंदीदा आलू के पराठे में लगभग 177 कैलोरी होती है, जबकि पोषक तत्वों से भरपूर सत्तू की स्टफिंग में लगभग 124 कैलोरी होती है।

एक सत्तू पराठे में 124 कैलोरी होती है जिसमें से कार्बोहाइड्रेट में 76 कैलोरी होती है, प्रोटीन में 12 कैलोरी होती है और बाकी कैलोरी फैट से आती है जो 40 कैलोरी होती है  एक सत्तू परांठा 2,000 कैलोरी के मानक वयस्क आहार की कुल दैनिक कैलोरी आवश्यकता का लगभग 6 प्रतिशत प्रदान करती है।

यह भी पढ़ें- गुड़ वाले सत्तू के लड्डू रेसिपी

Calories in 1 sattu paratha with oil

एक सत्तू का पराठा बनाने में लगभग 25-30 ग्राम सत्तू लगता है 120 कैलोरी होती हैं पर अगर हम इसमें 2 चम्मच तेल का प्रयोग करेंगे तो पराठे में 80-90 कैलोरी बढ़ जायेंगी और कुल 220 कैलोरी के आस पास हो जाएँगी

सत्तू पराठा से सम्बंधित पूछे जाने वाले सवाल

Q.सत्तू पराठा किस चीज से बनता है?

इस पराठे की रेसिपी के लिए मुख्य सामग्री भुने हुए चने से बना सत्तू का आटा है और स्वाद जोड़ने के लिए कटा हुआ प्याज, धनिया, हरी मिर्च, ताजा अदरक, लहसुन का उपयोग होता है।

Q.क्या सत्तू पराठा सेहत के लिए अच्छा है?

सत्तू का पराठा न सिर्फ खाने में चटपटा और स्वादिष्ट होता है, बल्कि प्रोटीन के प्रमुख शाकाहारी स्रोतों में से एक है सत्तू का पराठा सेहत के लिए अच्छा होता है पोषक तत्वों से भरपूर यह पेय रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है और हृदय स्वास्थ्य में सुधार कर सकता है यह सूजन को कम करने और मेटाबोलिज्म में सुधार करने में भी मदद करता है, जिससे वजन कम होता है

यह भी पढ़ें-

सत्तू कैसे बनता है (खाने का तरीका, फायदे और नुकसान)

सत्तू का शरबत बनाने का तरीका (मीठा और नमकीन)

Rate this post

Leave a Comment