Best 2 Paneer recipes for dinner in hindi | पनीर रेसिपीज इन हिंदी

दोस्तों इस आर्टिकल में 5 तरह की Paneer recipes for dinner in hindi जिसमे Paneer paratha recipe in hindi (पनीर पराठा रेसिपी), Paneer pulao recipe in hindi (पनीर पुलाव रेसिपी) शामिल हैं

पनीर को दूध से बनाया जाता है दूध को उबालते हुए उसमें नींबू का रस और रेनेठ नामक पदार्थ को दूध में मिलाकर दूध फाड़ा जाता है दूध फटने के बाद उसका पानी निकालकर अलग कर लेते हैं और छेना अलग कर लेते हैं। फिर उसी से पनीर जमाते हैं।

पनीर वैसे तो दुनिया भर में बहुत ही प्रसिद्ध है। पर भारत में इसका उपयोग पिज़्ज़ा, पास्ता, सैंडविच, सब्जी आदि तरह-तरह की डिशे बनाने में किया जाता है।

Paneer ki khoj kisne ki | पनीर का इतिहास | Paneer history in hindi

कहते हैं कि आठवीं शताब्दी ईसा पूर्व में भेड़ के दूध से पनीर बनाने का अविष्कार किया गया था। उस समय में जो पनीर बनाते थे, वह बहुत ही खट्टे होते थे। पनीर दूध से बनाया जाता था। 

Paneer recipes for dinner in hindi | डिनर के लिए पनीर की रेसिपीज़

पनीर की बहुत-सी अलग-अलग स्वादिष्ट डिशे बनती है तो आज हम आपके साथ कुछ पनीर की रेसिपी शेयर करने जा रहे है।

पनीर पराठा रेसिपी | Paneer paratha recipe in hindi #1

दोस्तों हमने Paneer recipes for dinner बात की थी जिसमे पहली है पनीर पराठा रेसिपी

स्वादिष्ट पनीर पराठा सुबह-सुबह नाश्ते में मिले तो खाने का मजा ही कुछ और है सर्दियों के मौसम में हम तरह-तरह के पराठे खाते हैं उनमें से ही एक है पनीर पराठे! तो चलिए इसकी रेसिपी के बारे में बात करते है –

पनीर पराठा बनाने की सामग्री | Paneer paratha recipe ingredients

          पनीर           –         250 ग्राम

      जीरा पाउडर      –          1 चम्मच

           अदरक        –   1टुकड़ा(बारीक़ कटा हुआ)

   काली मिर्च पाउडर   –            ½ चम्मच 

           प्याज            –        1 (बारीक़ काटा हुआ)

        गरम मसाला       –           ½ चम्मच

       धनिया पाउडर      –          1 चम्मच

     लाल मिर्च पाउडर   –          ½ चम्मच

         अजवाइन          –            1चम्मच

             तेल                –        2 चम्मच

          हरी धनीया        –        1 (काटा हुआ)

          नमक              –             स्वादनुसार

       हरी मिर्च          –       1(बारीक़ कटी हुई)

    आमचूर पाउडर     –         1 चम्मच 

Paneer paratha banane ki recipe | पनीर के पराठे बनाने की विधि | Paneer paratha banane ki vidhi

  • सबसे पहले हम एक बर्तन में आटा लेगे उसमें नमक, देसी घी, मिलाकर मिक्स करेंगे फिर इसे अच्छे से गूंद लेगे।
  • फिर 1 चम्मच देसी घी डालकर और गुंद कर अलग रख देंगे।
  • अब हम मिक्सर तैयार करेंगे उसके लिए एक बाउल में पनीर मैश करके लेगें।
  • फिर उसमे प्याज, हरी धनिया, हरी मिर्च, अदरक, लालमिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, आमचूर पाउडर, कालीमिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला, अजवाइन, नमक इस सबको डालकर अच्छे से मिक्स करके रख लेगे।
  • अब आटे की एक लोई लेगे और इसपर सूखा आटा लगा कर इसे दोनों हाथो के अंगूठे से दबाते(प्रेस) हुए एक कटोरी का शेप देंगे इससे मिक्सर भरना आसान हो जाता है।
  • फिर इसमें पनीर का मिक्सर रखेंगे और पनीर के मिक्सर को अंदर की ओर दबाते(प्रेस) हुए आटे को ऊपर की ओर लाएंगे ओर बंद कर देंगे।
  • ताकि मिक्सर मसाला बाहर ना निकले अब इसे हल्के हाथो से चपता करेंगे ओर हल्के हाथो से ही बेलेंगे इसके बाद तवा गर्म करेंगे।
  • और पराठा रख कर दोनों तरफ से घी लगा कर सेकेगे फिर हम इसे एक प्लेट में निकालकर चटनी, सॉस, या सब्जी के साथ खाने के लिए सर्व करेंगे।

पनीर पुलाव रेसिपी | Paneer pulao recipe in hindi | पनीर पुलाव कैसे बनाते हैं #2

पनीर पुलाव रेस्टोरेंट में तो सबने ही खाया होगा पर आज हम लेकर आए हैं घर पर स्वादिष्ट पनीर पुलाव बनाने का आसान तरीका पनीर पुलाओ सब्जियों और मसालों को मिक्स करके तैयार किया जाता है जो कि बहुत आसानी से बन जाता है इसे आप सादा भी बना सकते हैं और मसालेदार भी –

पनीर पुलाव की सामग्री | Paneer pulao recipe ingredients

         पनीर            –         200 ग्राम 

         काजू            –         10-15

     बासमती चवाल    –         1 गिलास 

         अदरक          –         1 टुकड़ा (पेस्ट)

         प्याज            –           2 (काटा हुआ)

   बड़ी इलायची         –           1

        काली मिर्च       –           10-12

     गरम मसाला       –           ½ चम्मच

          मटर            –           1 कप 

         गाजर           –            1 कटे हुए 

    बटर (मक्खन)      –            ½ पीस

    कसूरी मेथी          –            1 चम्मच

       मलाई             –             2-3 चम्मच

      नमक              –             स्वादनुसार

      लहसून            –             8-10कली 

      हरी मिर्च         –               2 (कटी हुई)

      जीरा             –                1 चम्मच

     तेज पत्ता         –                 2

        घी               –                2 चम्मच               

    निम्बू का रस         –              ½ 

       तेल                  –             2 चम्मच

        पानी               –              ⅓ कप

Paneer pulao banane ka tarika | पनीर पुलाव बनाने की विधि | Paneer pulao banane ka vidhi

         सबसे पहले चवाल को अच्छे से धो कर आधे घंटे के लिए भीगो कर रख देगे फिर एक पैन लेगे उसमे तेल डालकर गर्म करेंगे अब इसमें पनीर, काजू डालकर कर हल्का ब्राउन होने तक फ्राई करेंगे।

        अब एक कुकर में घी डालकर गर्म करने के बाद इसमें जीरा, तेज़पत्ता, इलायची, बड़ी इलायची, काली मिर्च, लॉन्ग, दालचीनी डालकर कुछ देर भुन लेगे फिर प्याज डालकर अच्छे से भुनेगे फिर अदरक और लहसुन का पेस्ट डालेंगे सभी अच्छे से भुन लेगे फिर हरी मिर्च और मटर, गाजर, नमक गरम मसाला डालकर धीमी आँच मे इन सबको 2-3 मिनट तक भुनेगे फिर चावल, काजू, पनीर, डालकर हल्के हाथो से मिक्स करेगें फिर इसमें ½ गिलास पानी डालेंगे फिर इसमें आधे निम्बू का रस और काली मिर्च पाउडर कर अच्छे से मिक्स करके उबाल आने देंगे फिर इसका ढक्क्न बंद कर के एक सीटी लगाएगे फिर 15 मिनट बाद इसे सलाद, चटनी के साथ सर्व करेंगे।

पनीर खाने के फायदे | Health Benefits of Paneer in Hindi

  •  पनीर में कैल्शियम की मात्रा भरपूर होती है और कैल्शियम हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक होता है यह हमारी हड्डियों को मजबूत रखता है।
  • पनीर में विटामिन बी, डी, सेलेनियम, राइबोफ्लेविन और प्रोटीन की मात्रा भरपूर होती है।
  • पनीर बनाने के लिए लेक्टोबेसिल्स जीवाणु का प्रयोग किया जाता है।
  • पनीर को हम ज्यादा और रोज नहीं खा सकते। इससे इस के ज्यादा सेवन से करने से इसलिए नुकसान भी हो सकते हैं।
Rate this post

Leave a Comment