Dhaba style Matar Paneer recipe in hindi | मटर पनीर की सब्जी ढाबा स्टाइल

इस आर्टिकल में Matar Paneer recipe in hindi dhaba style, शाही मटर पनीर रेसिपी, Matar paneer ki sabji banane ki vidhi आदि के बारे में बताया गया है

        मटर पनीर सबसे ज्यादा सर्दियों के मौसम में बनाई जाती है क्योंकि सर्दियों में मटर का सीजन होता है और ताजी हरी मटर के साथ मटर पनीर की सब्जी बहुत ही मजेदार बनती है और खाने में भी बहुत स्वादिष्ट लगती है वैसे तो बाज़ारो में मटर 12 महीने मिलते हैं और वो मटर पैकेट में पैक करके बर्फ में ताजा बने रहने के लिए रखे जाते हैं इसलिए इन मटरो का उपयोग करके भी मटर पनीर कभी भी बना सकते हैं पर ताजा मटर के साथ मटर पनीर का स्वाद ही कुछ और है।

        मटर पनीर दो तरह से बना सकते हैं एक तो आमतौर पर जैसे अक्सर घरों में बनते हैं और एक शाही मटर पनीर जो ज्यादातर ढाबा, रेस्टोरेंट, शादियों में बनते हैं इनमें काजू पेस्ट का उपयोग किया जाता है काजू की पेस्ट, क्रीमी मसालेदार टमाटर की ग्रेवी के साथ गाढ़ी बनाई जाती है तो आज हम मटर पनीर की खास रेसिपी सिर्फ आपके लिए लेकर आए हैं यह आर्टिकल पढ़कर और इसमें बताई गई रेसिपी को बनाकर हमें कमेंट करके बताइए कि यह आपको कैसी लगी।

शाही मटर पनीर रेसिपी इन हिंदी |Matar paneer recipe in hindi | मटर पनीर बनाने का आसान तरीका | ढाबा स्टाइल मटर पनीर की सब्जी

 पनीर की सब्जी-   मटर पनीर (Matar Paneer Recipie) उत्तर भारत की प्रमुख सब्जियों में से एक है हर घर में यह पसन्द की जाती है और बड़े ही मजे से खाया जाता है पनीर की किसी भी डिश का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है जिनमें से एक है मटर पनीर की सब्जी यह सब्जी हर घर में अक्सर बनती ही है तो आज हम मटर पनीर बनाने की सबसे स्वादिष्ट और आसान तरीके के बारे में जानेंगे-

मटर पनीर सब्जी की सामग्री | Matar paneer recipe ingredients in hindi

        पनीर            –         250 ग्राम 

         टमाटर           –        4-5 (पेस्ट)

         अदरक          –          1 टुकड़ा 

         प्याज            –           2 (काटा हुआ)

  लाल मिर्च मसाला    –          ½ चम्मच

   सूखी लाल मिर्च    –              2

     गरम मसाला       –           ½ चम्मच

    धनिया पाउडर      –          1 चम्मच

          मटर            –           1 कप 

    बटर (मक्खन)      –            ½ पीस

    कसूरी मेथी          –            1 चम्मच

       मलाई             –             2-3 चम्मच

      नमक              –             स्वादनुसार

      लहसून            –             8-10कली 

      हरी मिर्च         –               2 (कटी हुई)

      जीरा             –                1 चम्मच

     तेज पत्ता         –                 2

       लॉन्ग           –                 1 

       हल्दी           –                ½ चम्मच

      तेल                –               2 चम्मच

        पानी             –              ⅓ कप

Matar paneer ki sabji

मटर पनीर की सब्जी बनाने की विधि | Matar paneer ki sabji banane ki vidhi | मटर पनीर रेसिपी पंजाबी स्टाइल

  • सबसे पहले गैस पर एक पैन रख कर गर्म करेंगे।
  • फिर इसमें तेल और बटर डालेंगे फिर इसमें पनीर को डालकर 3-4 मिनट तक हल्का ब्राउन होने तक करेंगे।
  • फिर एक बाउल में गर्म पानी लेगे और पनीर को डाल देंगे (इससे पनीर सॉफ्ट हो जाएगी)
  • अब उसी पैन में प्याज, अदरक, लहसून डालकर फ्राई करेंगे हल्का ब्राउन होने के बाद उसमे सारे टमाटर कट कर के डाल देंगे और इसे ढक कर 5-6 मिनट पकाएंगे।
  • इसके बाद इस सबको एक मिक्सी में पीस कर ग्रेवी बना लेगे अब इसे अलग रख देंगे।
  • और एक कढ़ाई में तेल गर्म करेंगे उसमे जीरा, सूखी लालमिर्च, तेजपत्ता, लॉन्ग डालकर कुछ सेकेण्ड फ्राई करेंगे फिर 1 छोटा चम्मच लालमिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, डालकर कुछ देर इन मसालो को भुनेगे।
  • फिर इसमें तैयार ग्रेवी डालकर अच्छे से मिक्स करेंगे अब इसमें थोड़ा-सा पानी डालकर ढक देंगे ज़ब तक ग्रेवी भुन के ब्राउन न दिखने लगे तब तक पकाएंगे।
  • फिर इसमें मलाई, मटर डालकर मिक्स करेंगे अब 2 कप पानी डालकर इसे थोड़ा नमक और डालेंगे फिर इसे ढक कर 3-4 मिनट तक पकाएंगे।
  • इसके बाद इसमें पनीर डालकर 8-10 मिनट पकाएंगे फिर कसूरी मेथी, गरम मसाला, डालकर 1 मिनट और पका लेगे अब गैस बंद कर देंगे अब इसे चवाल, रोटी, पूड़ी, पराठा के साथ सर्व करेंगे।

यह भी पढ़ें –

पनीर बटर मसाला रेसिपी

मलाई कोफ्ता बनाने की विधि

Rate this post

Leave a Comment