Best लाल मिर्च अचार रेसिपी 10 मिनट में सीखें | Lal mirch achar banane ki vidhi

इस आर्टिकल में आपको स्वादिष्ट Lal mirch achar banane ki vidhi के बारे में तथा साथ ही साथ लाल मिर्च के फायदे तथा नुकसान के बारे बताया जायेगा तो ध्यान से पूरा पढ़े               

पुरे देश भर में अचार बहुत खाया जाता है अचार बहुत-सी सब्जियों और मसालो को मिला कर बनाया जाता है जैसे- आम, लाल मिर्च, मूली, गाजर, अदरक, निम्बू, कटहल, आदि अनेक सब्जियों और फलो से बनते है पर बाजार से ज्यादा घर के बने अचार स्वादिष्ट लगते है पर बहुत से लोगो को अचार खाना तो पसंद है

लेकिन उनको बनाना नही आता है इसके लिए आज मैं आप सबके लिए घर पर अचार कैसे बनाये ये बताऊगी इसे तरह से अचार बनाने के बाद आप इसे कभी भी खा सकते है इसे सालो साल स्टोर कर के रख सकते है ये खराब नही होंगे बल्कि ज्यादा समय तक रखने से ये और अच्छे से पक जायेगे और खाने में और भी स्वादिष्ट लगेंगे।

Lal mirch achar banane ki vidhi | Lal mirch achar recipe in hindi

Lal mirch achar बनाने के लिए हमे पके हुए लाल मिर्च और उसके मसाले बनाने की जरूरत पड़ती है तो चलिए सबसे पहले हम लाल मिर्च का मसाला तैयार करेंगे और इनमे कौन-कौन से मसालो का उपयोग किया गया है जानेगे-

लाल मिर्च के मसाले | Lal mirch achar ka masala | लाल मिर्च का अचार बनाने की सामग्री

      जीरा           –         1कप

आमचूर खटाई     –         1½ कप  

     सौफ            –         ½ कप

     अजवाइन      –        ½ कप

      मेथी           –         2 चम्मच

      धनिया        –          100 ग्राम

       हींग           –          2 चम्मच

मंगरैल(कलौजी)   –           ¼ कप

   काला सरसो     –         1½ कप

    सरसो का तेल  –          1 लीटर

लाल मिर्च का अचार का मसाला कैसे तैयार करे | Lal mirch achar masala kaise taiyar kare | Lal mirch ka achar rakhne ki vidhi

लाल मिर्च का अचार के लिए मसाले तैयार करने के लिए सबसे पहले जीरा, सौफ, अजवाइन, मेथी, धनिया, सरसो, इन सबको एक एक कर के अच्छे से भून लेगे और मिक्सी में पीस के एक बर्तन में निकल लेगे सभी को सूखा ही पीसेगे पानी का इस्तेमाल बिलकुल नही करेंगे फिर सारे मसालो को मिला कर मिक्स कर लेगे मंगरैल, आमचूर पाउडर, हींग, नमक को भी अच्छे से मिला लेगे फिर इसमें 2 कप के आस-पास तेल डालेंगे और इसे साइड रख देंगे।

मिर्च में मसाला भरने की तैयारी और विधि | Bharwa lal mirch ka achar kaise banaye

लाल मिर्च का भरवा अचार बनाने की विधि

अब लाल मिर्चे को अच्छे से धो कर धुप में सूखा लेगे इसमें बिल्कुल भी पानी नही होना चाहिए नही तो अचार खराब हो जायेगा।

    उसके बाद हम इसके ऊपर की डंडी निकाल देंगे और एक होल बना लेगे फिर एक नीम की दातुन के मदद से इसके अंदर का सारा बीज निकल लेगे और मिर्चे को अंदर से खोखला कर लेगे सारा निकला हुआ बीज मसाले में डाल कर मिक्स कर लेगे

अब मसाले को मिर्चे के अंदर धीरे-धीरे भरेंगे अब भरने के बाद हम इसे धूप में एक कपडे पर फैला देंगे इसे अचार को धूप दिखाना बहुत जरुरी है वरना ये अच्छे से पैकेगा नही और खराब होने का डर रहता है पहले दिन हम इसे कपडे पर डाल कर 3-4 घंटे धूप दिखाएंगे फिर इसे एक प्लास्टिक या कांच के जार में डालकर 2-3 दिन लगातार 3-4 घंटे धूप दिखाएंगे।

     अगर आपके पास चिनिमिट्टी का जार है तो ये बहुत अच्छा है अचार रखने के लिए इसके बाद इसमें 2-3 कप तेल डाल कर एक महीने के लिए हम इसे स्टोर कर के रख देगे ताकि मसाला अच्छे से पक जाए फिर हम इसे खा सकते है।

  •  हम इसे पराठा, खिचड़ी, छोले भटूरे, दाल-चावल, सब्जी रोटी आदि बहुत सारी डिश के साथ खाने के लिए सर्व कर सकते है।
  • अगर आप आलू का पराठा या ब्रैड पकोड़ा बना रहे है तो उसमे जो भरवा तैयार कर रहे है उसमे पके हुए लाल मिर्च अचार का मसाला डाल कर मिक्स करे इससे और भी टेस्ट बढ़ जाता है और खाने में चटपटा और स्वादिष्ट लगता है।
  • इस अचार को हम साल 2 साल तक स्टोर कर के रख सकते है ये खराब नही होंगे।

अन्य रेसिपी पढ़ें – मसालेदार कढ़ी रेसिपी

लाल मिर्च के फायदे और नुकसान | Lal mirch benifits and side effects

लाल मिर्च को खाने के फायदे भी होते है और नुकसान भी ज्यादा लाल मिर्च का सेवन करना सेहतमंद के लिये हानिकारक होता है परन्तु कभी-कभी इसका सेवन करना हमारे शरीर को फायदा भी देता है तो आज हम जानेगे लाल मिर्च से होने वाले फायदेमंद और नुकसान दोनों के बारे में-

Lal-mirch-achar-recipe-in-hindi-benifits-and-side-effects

लाल मिर्च खाने के फायदे | Lal mirch benifits in hindi | Lal mirch khane ke fayde

जिन लोगो को लाल मिर्च आचार का स्वाद पसंद है उन्हें इसके फायदे जानना बहुत ही आवश्यक है कढ़ी, सब्जी, दही बड़ा जैसे अनेक डिश है जिसमे लाल मिर्च मिलाते है इससे इसका रंग के साथ-साथ स्वाद भी अच्छा हो जाता है लाल मिर्चे के अचार ज़ब पाक जाता है तब हम इसका मसाला भी आलू के पराठे या गोभी के पराठे के भरवे में मिला कर बना सकते है इससे पराठा और भी स्वादिष्ट हो जाता है और चलिए बात करते है लाल मिर्च खाने के क्या-क्या फायदे होते है।

  • लाल मिर्च में फाइबर की मात्रा भरपूर मात्रा में पायी जाती है जो खाने को पचाने में हमारी मदद करते है पेट से जुडी समस्याओ को दूर करते है लाल मिर्च गठिया और ऑस्टियोपोरोसिस में होने वाली समस्या को दूर करता है लाल मिर्च में कैप्साइसिनोइड नाम का प्राकृतिक तत्व प्रचूर मात्रा में पाया जाता है जोड़ो के दर्द को दूर करता है।
  • ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।
  • फैट बर्निग प्रोसेस तेज़ होता है।
  • लाल मिर्च के सेवन से हैप्पी होर्मोन्स का उत्पादन होता है जिससे मूड अच्छा रहता है।
  • इम्युनिटी पावर स्ट्रांग होती है और बीमारियों से लड़ने में मदद करती है।

ज्यादा लाल मिर्च खाने से होने वाले नुकसान | Lal mirch side effects in hindi | | Lal mirch khane ke nuksan

जिस तरह लाल मिर्च खाने से इतने फायदे होते है उसी तरह बहुत ज्यादा मात्रा में रोजाना इसका सेवन करने से कुछ नुकसान भी होते है अगर आप बहुत ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने लगेंगे तो इससे कई और बीमारिया जन्म लेने लगेगी और इससे आपकी जान को भी खतरा होता है तो जितनी ये फायदेमंद है उतनी ही नुकसानदायक भी है आइये जानते है इसके नुकसान के बारे में।

  • ज्यादा लाल मिर्च का सेवन करने से पेट और सीने में जलन होने लगती है।
  • जहा लाल मिर्च से पाचन की समस्या दूर होती है तो वही ज्यादा लाल मिर्च के सेवन से पाचन की समस्या भी बढ़ती है और जी-मचलाना डायरिया जैसे बीमारिया हो सकती है।
  • मुँह में छाले होने की संभावना होती है और मुँह का स्वाद भी बिगड़ने लगता है ज्यादा मिर्च मसाला खाने से फिर सदा खाना अच्छा नही लगता है।
  • अस्थमा के मरीजों के लिए ज्यादा लाल मिर्च का सेवन करना खतरनाक है इससे उनकी जान को भी खतरा होता है।
  • ज्यादा लाल मिर्च का सेवन करने से सासो से जुडी समस्या बढ़ जाती है।
  • ज्यादा लाल मिर्च का सेवन करने से शरीर में सूजन होने लगती है।
  • लाल मिर्च का ज्यादा सेवन करने से चेहरे पर दाने-मुहासे निकलने लगते है।

अन्य रेसिपी पढ़ें – मैगी मसाला रेसिपी

अन्य रेसिपी पढ़ें – कबाब पराठा तथा कबाब रोल रेसिपी

 मिर्च को धूप में सुखाने में कितना समय लगता है?

अगर आप मिर्चे को अचार के लिये सूखा रहे है तो तेज़ धुप में ज्यादा से ज्यादा 1-2 दिन का समय लगेगा अगर रोजाना इस्तेमाल करने के लिये सूखा रही है तो गर्मी में 6-7 दिन और सर्दी में 14-15 दिन में सुख के तैयार हो जायेगे।

एक मिर्च को लाल होने में कितना समय लगता है?

मिर्ची को लाल होने के लिये 5-7 दिन का समय लगेगा पर उसे धुप की वजह छाये में रखे।

सूखी मिर्च कैसे बनाते हैं?

हरी या लाल मिर्च को सूखा कर सूखी मिर्च तैयार की जाती है सूखी लाल मिर्च को भून के मिक्सी में डालकर पीसने पर वह पाउडर बन जाता है फिर हम इसके खाने में इस्तेमाल कर सकते है।

Rate this post

Leave a Comment