3+ Healthy Besan chilla recipe in hindi | बेसन का चिल्ला रेसिपी

दोस्तों इस आर्टिकल में हम आपको Besan chilla recipe in hindi, बेसन का चिल्ला बनाने का तरीका, नमकीन चीला बनाने की विधि, Besan pudla recipe in hindi, Besan Sweet Chilla Recipe in hindi, बेसन बनाने की प्रक्रिया आदि के बारे में बतायेंगे, तो आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें हमने बेसन के बारे में कई बातें बताई है

 यू तो बेसन का नाम सुन के आँखों के सामने बेसन की कई सारी तरह-तरह के पकवान सामने आने लगते है बरसात के मौसम में हम बहुत ज्यादा तरह-तरह की बेसन की चीजें बनाते है और अधिकतर नाश्ते में ज्यादातर बेसन के पकवान ही बनाते है तो आज हम जानेंगे बेसन का नमकीन चिल्ला,मीठा चिल्ला साथ ही बेसन चिल्ला रोल बनाना बेसन का मीठा चिल्ला ज्यादातर गुरुवार (Thursday) के व्रत में बनाते है उसमे पीला और मीठा भोजन किया जाता है इस लिए व्रत के लिए बेसन का मीठा चिल्ला खाना एक अच्छा विकल्प है।

Contents

Recipe of besan chilla in hindi | बेसन चिल्ला बनाने का तरीका

दोस्तों अब हम आपको नमकीन बेसन चिल्ला बनाने का तरीका बतायेंगे यह बहुत ही लाभदायक तथा टेस्टी बनता है इसका प्रयोग आप वजन घटाने या वजन बढ़ाने दोनो में कर सकते हैं आपको इसके लिये अपनी दिन भर की कैलोरीज के हिसाब से खाना पड़ेगा, तो आप ध्यान से बेसन का नमकीन चीला बनाने की विधि तथा सामग्री के बारे में पढ़ें जिससे आप अपने लिए भी लाभदायक बेसन का चिल्ला बना सकें।

बेसन चिल्ला बनाने की सामग्री (Ingredients for Besan Chilla) #1

         बेसन            –          1 कप

        टमाटर           –          1(पेस्ट)

प्याज – 1(बारीक़ कटा)

         तेल              –          2-3 (बड़ा चम्मच)

       हरी मिर्च          –          1(बारीक़ कटा)

       हरी धनिया       –            बारीक़ कटी हुई

        अदरक           –             1(बड़ा चम्मच)

         नमक            –              स्वादनुसार

 लाल मिर्च पाउडर     –               ½ चम्मच

         हल्दी             –                ½ चम्मच

Chilla banane ki vidhi | नमकीन चीला बनाने की विधि

           बेसन को एक बाउल में डालकर बेसन का गाढ़ा घोल तैयार करेंगे बेसन की गुटलिया खत्म होने तक घोलेंगे थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर एक घोल तैयार करेंगे फिर उसमे प्याज, नमक, हरी धनिया, हरी मिर्च, टमाटर, अदरक, लाल मिर्च सारे मसाले डालकर अच्छे से मिक्स कर लेगे और बेसन को फूलने के लिए 5 मिनट रख देंगे

5 मिनट बाद बेसन को देखेंगे अगर घोल ज्यादा गाढ़ा हो गया हो तो इसे थोड़ा पानी डाल कर पतला कर लेगे घोल ऐसा बना हो की तवे पर आसानी से फैल जाए ज्यादा गाढ़ा होने पर तवे पर चिपकने लगता है और सही से फैलता नही है

फिर हम तवा गैस पर रखेंगे और उसे अच्छे से गर्म कर लेगे तवा गर्म होगा तभी चिल्ला चिपकेगा नही वरना चिल्ला सही से नही बनेगा इस लिए पहले देख ले की तवा अच्छे से गर्म है या नही तवा गर्म होने के बाद अब इसपर एक चम्मच तेल डालकर पुरे तवे पर अच्छे से फैला देंगे

अब घोल को एक बड़े चम्मच की सहायता से तवे पर 2 चम्मच घोल डालेगे और इसे गोल-गोल फैलाएंगे थोड़ा सा तेल इसके चारो ओर डाल देंगे ज़ब कलर थोड़ा चेंज होने लगे तब एक साइड से चिल्ला पलट लेगे फिर दोनों तरफ से ब्राउन करके अच्छे से सेकेगे अब इसे दही या चटनी के साथ सर्व करे।

पुडला चिल्ला रोल (Besan pudla recipe in hindi) #2

पुडला चिल्ला रोल एक अच्छे नाश्ते के साथ-साथ एक अच्छा डाइट भी है इसको आप बना के लंच बॉक्स में भी रख सकती है ज्यादातर बच्चे खाना कहते टाइम एक जगह बैठ के नही खाते है तो ऐसे में उनको ये पुडला चिल्ला रोल बहुत पसंद आएगा।

पुडला चिल्ला रोल की सामग्री (Ingredients for chilla Roll)

         बेसन            –          1 कप

        टमाटर           –          1(पेस्ट)

         तेल              –          2-3 (बड़ा चम्मच)

       हरी मिर्च          –          1(बारीक़ कटा)

       हरी धनिया       –            बारीक़ कटी हुई

        चाट मसाला     –             ½ चम्मच 

         नमक            –             स्वादनुसार

        पालक            –              कटी हुई

        उबला आलू      –   2,3(छोटे टुकड़ो में कटे हुए)

         प्याज             –         1(बारीक़ कटाहुआ)

         सूजी              –          ½ कप

         दही                –          ½ कप

        लाल मिर्च          –           1(छोटा चम्मच)

           तेल               –            2-3(बड़ा चम्मच)

           पानी             –             1(बड़ा कप)

Besan-Chilla-banane-ki-vidhi-hindi salahkar

चिल्ला बनाने की विधि (How to Make Besan Chilla)

           एक बर्तन में बेसन ओर सूजी लेगे उसमे नमक धनिया ओर पालक डालकर मिक्स कर लेगे ओर फिर हल्दी, लालमिर्च,डालकर पानी मिलाकर घोल तैयार कर लेगे ओर 10 मिनट कर देंगे

अब दूसरे बाउल में प्याज, टमाटर, हरा धनिया,हरी मिर्च, पालक, लाल मिर्च, चाट मसाला, मिलाकर तैयारी कर लेगे ये रोल में भरने के लिए है इसे साइड रख देंगे अब हम तवा गर्म करके उसमे एक से दो चम्मच तेल डालेंगे और फिर बेसन का घोल डाल कर गोल-गोल घुमा के चारो ओर घोल फैला देंगे

अब इसके एक साइड ब्राउन होने पर पलट लेगे दोनों साइड से अच्छे से पका कर इसे एक प्लेट में निकल लेगे अब भरवा एक चम्मच की हेल्प से इसके ऊपर एक लाइन में रखेंगे ओर इसको धीरे धीरे भरवे को अंदर करते हुए रोल कर लेगे पुडला चिल्ला रोल को आप खट्टी-मीठी चटनी के साथ सर्व करे इसे आप चीज़ स्लाइस और दही के साथ भी सर्व कर सकते है।

   पुडला चिल्ला को पुडा चिल्ला भी कहते है। इस रोल में भरवा के लिए भुनी हुई सब्जिओ का भी इस्तेमाल कर सकते है। 

अन्य रेसिपी पढ़ें – मूंग दाल की 4 हेल्दी और स्वादिष्ट रेसिपी

बेसन का मीठा चिल्ला (Sweet besan chilla recipe in hindi) #3

बेसन का चिल्ला ज्यादातर गुरुवार (Thursday) के व्रत में खाया जाता है आप कभी भी बना सकते है इसको बनाना बहुत ही आसान होता है और कम टाइम में बन जाता है तो चलिए आज हम मीठे चिल्ले की रेसिपी (Recipe) के बारे में बात करते है।

मीठा चिल्ला बनाने की सामग्री (Ingredients for Sweet Chilla)

      बेसन             –             2कप

       गुड़              –             1से 2

      देसी घी          –              4-5 (बड़ा चम्मच)

        पानी           –               1-2 (कप)

मीठा चिल्ला बनाने की विधि (Sweet Chilla Recipe in hindi)

        सबसे पहले एक बाउल में गुड़ लेगे फिर उसमे पानी डालकर पका लेगे हम इसे तबतक पकयेगे ज़ब तक गुड़ पिघल नही जाता ज़ब गुड़ पिघल जाए तब इसे एक बाउल में एक छन्नी से छान लेगे और उसके बाद  हम बेसन लेगे उसमे थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालकर एक घोल तैयारी करेंगे घोल ना ज्यादा पतला हो ना ज्यादा गाढ़ा

अब इसे 10-15 मिनट तक ढक के रख देंगे उसके बाद एक तवा गैस पर रखेंगे और उसको अच्छे से गर्म करेंगे गर्म होने के बाद उसपे घी डाल कर पुरे तवे पे फैला लेगे फिर बेसन के घोल को तवे पर डालके एक चम्मच की मदद से गोल-गोल घुमा के फैला देंगे

अब इसके चारो तरफ घी डालेंगे और इसे ब्राउन होने तक पकने देंगे ज़ब ये एक साइड से पक जायेगा तब इसे दूसरी साइड पलट देंगे और दोनों साइड से पका लेगे पकने के बाद इसे हम रखा प्लेट में निकल के सेव करेंगे। व्रत में तो हम इसे ऐसे ही खाते है पर अगर ऐसे ही बना रहे है तो फिर चटनी, दही या फिर अचार के साथ भी कहा सकते है मीठा चिल्ला बहुत ही स्वादिष्ट लगता है।

बेसन कैसे बनता है (How to Make Besan)

      बेसन चने यानि चने की दाल को पीस कर बनता है हम इसे घर पर आसानी से बना सकते है।

बेसन बनाने की प्रक्रिया | बेसन बनाने का तरीका | Besan Making Process in hindi

           सबसे पहले एक कढ़ाई में चने की दाल डालकर उसे भुनेगे एक बड़े चम्मच की सहायता से उसे चलाते रहेंगे इसे बस क्रिस्पी करना है आप चाहें तो इसे धूप में भी 4-5 घंटे रख सकते है

उससे भी ये क्रिस्पी हो जाएगे इसके बाद दाल को एक जार में डालेंगे (सारी दाल एक साथ नही पीसेगे नही तो दाल पीसेगी भी नही और आपकी मिक्सी भी ख़राब हो जाएगी) इस लिए थोड़ा-थोड़ा कर के पीसेंगे ताकि अच्छे पीस जाए और बिलकुल बाजार की तरह बेसन तैयार हो जाए दाल जितना कम रखेंगे उतनी अच्छे से पीसेगा।

अब दाल को धीरे-धीरे पीसना है तो मिक्सी को 30 सेकेड के लिए चलाएगे फिर बंद कर देंगे फिर चलाएंगे फिर बंद कर देंगे ऐसे ही ज़ब पाउडर बन जायेगा तब 10 सेकेंड चलाएंगे और बंद कर देंगे ऐसे ही 3-4मिनट में एक दम बाजार वाला बेसन बन के तैयारी हो जायेगा।

अन्य रेसिपी पढ़ें – टेस्टी लिट्टी चोखा रेसिपी

अन्य रेसिपी पढ़ें – मसाला पोहा रेसिपी

चिल्ला बनाने में क्या क्या लगता है?

चिल्ला बनाने में बेसन, नमक, तेल, टमाटर, प्याज, हरी मिर्च, थोड़े पाउडर मसाले लगते है बेसन का बेटर तैयार किया जाता है और फिर तवा गर्म करके इसमें एक दो चम्मच तेल डाल के उसके ऊपर बेसन का बेटर डाल कर गोल फैला देंगे और दोनों तरफ अच्छे से सेके लेगे।

बेसन का चीला खाने से क्या होता है?

बेसन में फाइबर और प्रोटीन होता है इसके साथ ही इसमें फॉलेट और आयरन भी पर्याप्त मात्रा में होता है बेसन के चिल्ले में सब्जी मिक्स कर के बना कर खाना हमारी सेहत के लिये बहुत ही लाभकारी होता है अगर इसका सेवन नियमित रूप से किया जाए तो यह वजन घटाने में मदद करती है क्युकि इसमें कैलोरी अधिक मात्रा में होती है जिससे भूख जल्दी नही लगती है। 

क्या बेसन का चीला सेहत के लिए अच्छा है?

बेसन में आयरन, कॉपर, मैग्नीशियम, फाइबर तथा पोटेशियम जैसे गुण मौजूद होते हैं, इस लिये बेसन का सेवन बहुत फायदेमंद मना जाता है बेसन के सेवन से आप दिन भर में कम कैलोरी बर्न करेंगे जिससे आपका वजन बढेगा नही वजन घटाने के लिये यह एक अच्छा स्रोत है।

क्या बेसन का चीला वजन बढ़ाने के लिए अच्छा है?

हाँ, बेसन का प्रयोग वजन बढ़ाने और घटाने के लिये किया जा सकता है ये वजन बढ़ना और घटना कैलोरीज पर निर्भर करता है बेसन में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और अच्छे फैट होते हैं, जो एनर्जी बढ़ाने में मदद करते हैं यह वजन बढ़ाने और घटाने दोनों के लिये अच्छा मना जाता है अगर आप वजन घटाना या बढ़ाना चाहते है तो इसे अपनी डाइट में कैलोरीज की जरुरत के अनुसार शामिल कर सकते है।

बेसन के चीले में कितनी कैलोरी होती है?

एक मीडियम साइज़ के बेसन चिल्ले में लगभग 250-300 कैलोरी होती हैं, अगर आपने बेसन का कम और सब्जियाँ जैसे टमाटर प्याज का प्रयोग ज्यादा किया है तो 180-220 कैलोरीज के बीच होंगे और वहीं अगर ज्यादा तेल का प्रयोग किया है तो 40-50 कैलोरीज बढ़ जाएँगी।

Rate this post

Leave a Comment