धनिया पाउडर का उपयोग | What is coriander powder in hindi

इस आर्टिकल में What is coriander powder in hindi, धनिया पाउडर का उपयोग, धनिया पाउडर के फायदे और नुकसान (Dhaniya powder ke fayde aur nuksan) आदि के बारे में बताया गया है

 धनिया एक खास तरह की जड़ी-बूटी है जिसके पत्तों और बीजों का इस्तेमाल अनेक स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के लिए किया जाता है खाने में इसका उपयोग कई व्यंजनों को खुशबू और फ्लेवर देने का काम  करता है  धनिया में अनेक गुण होते हैं और इसी के कारणवश इसे कई स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज में शामिल किया जाता है आयुर्वेद के साथ-साथ कई प्राचीन चिकित्सा प्रणालियों में धनिया के बीज ताजे पत्ते का उपयोग विभिन्न प्रकार से किया जाता है भोजन में धनिया का उपयोग प्राचीन समय से चलता आ रहा है लोग इसे सलाद, सब्जी और भी तरह-तरह के व्यंजनों में व मसालों में उपयोग किया करते हैं धनिया में अनेक प्रकार के औषधि गुण भी पाए जाते हैं।

Coriander powder meaning in hindi | Dhaniya powder kaise banate hain

coriander powder को हिंदी में धनिया पाउडर कहते हैं इसका उपयोग रसोई में किया जाता है धनिया और जीरा को मिलाकर बने हुए पाउडर का प्रयोग भारतीय व्यंजन में अकसर किया जाता है। धनिया पाउडर का प्रयोग दक्षिण भारतीय व्यंजन में अकसर किया जाता है धनिया पाउडर धनिया के पौधे के बीज से प्राप्त होता है इसका उपयोग नमकीन और मसालेदार भोजन में हल्का स्वाद और सुगंध के लिये किया जाता है आमतौर पर, इसे साबुत सूखे बीजों के रूप में खरीदा जाता है और जरूरत पड़ने पर पीसा जाता है, लेकिन यह रेडीमेड पाउडर के रूप में बाजारों में भी मिलता है इसका उपयोग रसोई में खडे मसालो और पिसे मसालो दोनों रूप में किया जाता है।

Photo by Mockupo on Unsplash

Use of coriander powder in hindi (धनिया पाउडर का उपयोग)

 पारंपरिक उपचार और खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए धनिया का उपयोग किया जाता है धनिया एक पौधा होता है जिस की पत्तियों और बीजों का उपयोग खाने और मसालों में किया जाता है इसके अलावा इसका उपयोग आयुर्वेद तरीकों से दवा बनाने में भी किया जाता है दक्षिण यूरोप और उत्तरी दक्षिण पश्चिमी अफ्रीका के क्षेत्रों में पाया जाने वाला धनिया एक जड़ी-बूटी भी है जिसका पौधा 50 सेंटीमीटर लंबा होता है आयुर्वेद में धनिये को त्रिशोधक कहा गया है इसका मतलब है तीन लाभ देने वाला

  1. यह भूख बढ़ाता है।
  1. पाचन में सुधार करता है।
  1. संक्रमण से लड़ता है।

इसके बीजों को मसाले में उपयोग किया जाता है।

Dhaniya powder banane ki vidhi

Coriander powder benefits and side effects in hindi| धनिया पाउडर के फायदे और नुकसान | Dhaniya powder ke fayde aur nuksan

तो आइए जानते हैं धनिए के सेवन करने के फायदे और नुकसान के बारे में –

Dhaniya powder ke fayde | धनिया पाउडर के फायदे | Dhaniya powder benefits in hindi | Coriander powder benefits in hindi

हरा धनिया तथा धनिया के बीज दोनों का ही सेवन हमारे शरीर के लिए फायदेमंद है अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो धनिया के बीज का उपयोग करें जो आपके लिए काफी फायदेमंद होगा इसके लिए 3 बड़े चम्मच धनिया के बीज को एक गिलास पानी में उबालें पानी आधा होने के बाद इसे छानकर प्रतिदिन दो बार इसका सेवन करें आयुर्वेद के अनुसार धनिए के बीच का कहा रक्त में लिपिड के स्तर को कम करता है।

  •  धनिया पाचन के लिए बहुत ही फायदेमंद है।
  •  थायराइड की समस्या में बहुत ही लाभकारी होता है।
  •  धनिया का उपयोग एलर्जी के  लक्षणो जैसे- पित्ती (hives) खुजली सूजन जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
  • धनिया का तेल गठिया में राहत देता है।
  •  धनिया मासिक धर्म के लिए एक औषधि गुण है धनिया के बीज का पानी दर्द और सूजन से राहत देता है।
  • धनिया डायबिटीज में फायदेमंद होता है।
  • धनिया आंखों में खुजली की समस्या कारगर होता है।
  •  त्वचा के सूखे पर और फंगल संक्रमण में मदद करता है धनिए के रस से बालों के लिए फायदेमंद होते हैं।
  • हृदय की दर और रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करती है।

Dhaniya powder ke nuksan | धनिया पाउडर के नुकसान | Coriander powder side effects in hindi

 धनिया के नुकसान बहुत ही कम है इसके अधिक सेवन से एलर्जी की समस्या हो सकती है जो त्वचा पर दिखाई देगी त्वचा पर सनबर्न होने की संभावना बढ़ जाती है जो लंबे समय में त्वचा के कैंसर का कारण बन सकती है इसके अलावा निम्न नुकसान है।

  • गर्भवती महिलाओं को धनिया का सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिए। 
  • दमे के रोगियों के लिए नुकसानदायक है।
  • पेट गैस की समस्या में हरा धनिया डालकर पकाएं हुए पानी का सेवन हानिकारक है।
  • मासिक धर्म रुक सकता है।
  • काम शक्ति कम हो जाती है 

धनिया का पानी पीने के फायदे और नुकसान 

धनिया के पानी पीने के फायदे- इसमें एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो त्वचा को साफ और स्वस्थ रखने में मददगार होते हैं धनिया का पानी पेट के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है धनिया का पानी के सेवन से बालों में चमक और मजबूती आती है इसमें विटामिन-सी पाया जाता है प्रतिदिन धनिए का पानी पीने से यह हमारे शरीर में इम्यूनिटी बेहतर करता है साथ ही शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है धनिया का पानी वजन कम करने के काम आता है

क्योंकि धनिए के बीच में पाचन गुण पाए जाते हैं यह पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है इसके सेवन से कई बीमारियों से बचा जा सकता है यदि हम रोजाना धनिया का पत्ता या बीज का उपयोग खाने में करते हैं तो यह हमारे शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित होता है धनिये का पानी का सेवन रोजाना सुबह खाली पेट करना अच्छा होता है इसमें विटामिन ए और सी की मात्रा काफी होती है इस वजह से धनिया का पानी बालों को झड़ने से भी रोकता है।

धनिया के पानी पीने के नुकसान– डायबिटीज जैसी बीमारियों से पीड़ित लोगों को धनिया का पानी का उपयोग नहीं करना चाहिए धनिया के पानी का उपयोग करने से ब्लड शुगर में कमी आ जाती है जो हानिकारक होता है एलर्जी होने पर या ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर धनिया का पानी ना पिए।

यह भी पढ़ें-

खुशबूदार गरम मसाला पाउडर

कॉर्न फ्लोर और कॉर्न स्टार्च में क्या अंतर है?

मैदा कैसे बनता है

धनिया पाउडर से सम्बंधित पूछे जाने वाले सवाल

धनिया पाउडर क्या काम करता है?

धनिया पाउडर का उपयोग खाने में मसालों में किया जाता है यह शरीर में इंसुलिन की मात्रा बढ़ाने के साथ ही रक्त के स्तर को कम करता है यह संक्रमित रोगों से शरीर को बचाता है।

धनिया की तासीर क्या होती है?

धनिया की तासीर ठंडी होती है इसलिए इसका उपयोग पेट के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है धनिया हमें स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है पर इसका अत्यधिक सेवन हानिकारक भी होता है।

धनिया पाउडर कैसे खाएं?

इसे खाने के लिए हम इसके बीजों का उपयोग भूनकर पीसकर मसालों के रूप में भी करते हैं अचार, सब्जी, काढ़ा आदि अत्यधिक चीजों में इसका उपयोग करके सेवन करते हैं हरे पत्तेदार धनिया की हम चटनी, सब्जी, सलाद आदि में डालकर करते हैं धनिया पाउडर रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में डालकर पीना फायदेमंद होता है इसे आप रात में सोते समय भी पी सकते हैं 

क्या धनिया पेट खराब कर सकता है?

धनिया आंत को उत्तेजित कर सकता है और पेट के एसिड के उत्पादन को बनाता है यह अपच, कब्ज, आंतों में गैस बनाने में मदद करता है व मांसपेशियों में होने वाली ऐठन को कम करता है दस्त की समस्या में भी लाभकारी है।

धनिया पाउडर में क्या मिलाया जाता है?

धनिया पाउडर घर पर बनाना बहुत ही आसान व हैल्थी है इसमें कोई मिलावट नहीं होती है बाजार के धनिया पाउडर में चूड़ा, गेहूं की भूसी मिलाई जाती है इसके अलावा इसमें लकड़ी की भूसी भी मिलाई जाती है जो हमारे स्वास्थ्य के लिये हानिकारक हो सकता है।

Rate this post

Leave a Comment